Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.12.32 PM
खबर छत्तीसगढ़

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान, शिविर में मिले सहायक उपकरण

Editor Editor
June 8, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सुशासन को धरातल पर लाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सोमवार को कोयिा जिला के जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की ग्राम पंचायत तरगवां में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरणों का वितरण छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भइया लाल राजवाड़े तथा कलेक्टर रोक्तिमा यादव के करकमलों से किया गया।

शिविर में ग्राम कसरा निवासी जगमोहन (पिता सुखदेव) को आवागमन सुगम बनाने हेतु ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम कुसुमदुगा निवासी 72 वर्षीय बालकृष्ण (पिता जानसाय) तथा ग्राम चेरवापारा निवासी 80 वर्षीय धनसाय (पिता ननका) को व्हीलचेयर प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त 06 वरिष्ठ नागरिकों को समाज कल्याण विभाग की ओर से छड़ी एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने शासन-प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े एवं जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.45.13 PM
Previous

सफलता की कहानी

WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.10.38 PM
Next

सुशासन तिहार 2026ः पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं

Next
WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.10.38 PM
June 8, 2026

सुशासन तिहार 2026ः पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं

Previous
June 8, 2026

सफलता की कहानी

WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.45.13 PM

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 08 at 9.56.04 PM

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

Editor Editor
June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 6.17.11 PM

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

Editor Editor
June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 6.07.57 PM

सकारात्मक सोच, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 5.36.35 PM

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

Editor Editor
June 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार