Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1781615477 4e7e212fa4dbf2715c5d
खबर छत्तीसगढ़

हर बच्चे तक बेहतर शिक्षा और सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अरुण साव

Editor Editor
June 16, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments
  • शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री 
  • तिलक लगाकर नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत, स्कूल के लिए 5 लाख देने की घोषणा की
  • विद्यार्थियों को वितरित की गणवेश और पाठ्य पुस्तकें

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बिजराकछार स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को निःशुल्क शाला गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनके विद्यार्थी जीवन की शुरूआत को यादगार बनाया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शासकीय विद्यालय बिजराकछार में किचन शेड एवं रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश के बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे तथा भविष्य में देश व समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

श्री साव ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शाला प्रवेश उत्सव में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags:

#raipurarun saoChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 06 16 at 7.59.20 PM
Previous

लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

1781626147 aa17abb091c62c1ad08b
Next

 16वें वित्त आयोग एवं पंचायत विकास योजना पर जनपद सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Next
1781626147 aa17abb091c62c1ad08b
June 16, 2026

 16वें वित्त आयोग एवं पंचायत विकास योजना पर जनपद सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Previous
June 16, 2026

लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

WhatsApp Image 2026 06 16 at 7.59.20 PM

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

1781619730 38609248a6c72a65dd89 1

शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

Editor Editor
June 16, 2026
1781624317 de1e70deb8f3559acdf3

चिरायु योजना बनी उम्मीद की नई किरण

Editor Editor
June 16, 2026
1781624496 ac5acc337c7b638b0b68

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Editor Editor
June 16, 2026
1781628765 20d7769ebeef8bf9d549

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Editor Editor
June 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार