Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1782058130 9b33fd4fc2bf141e291d 1
खबर छत्तीसगढ़

हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

Editor Editor
June 21, 2026 3 Mins Read
50 Views
0 Comments

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने विकासखंड गीदम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, हीरानार का दौरा कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें

   विद्यार्थियों से मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना और बड़े लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से निरंतर सीखने, मेहनत करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मातृभाषा और संस्कृति पर गर्व करने की सीख

         संवाद के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने विद्यार्थियों से हल्बी और गोंडी भाषा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अपनी मातृभाषा, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही सच्ची पहचान है।

सामान्य ज्ञान और योग के महत्व पर हुई चर्चा

          वन मंत्री श्री कश्यप ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे तथा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है, जिससे पढ़ाई में बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भागीदारी जरूरी

        मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगली बार उनके आगमन पर विद्यार्थी गीत, भजन, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

स्थानीय पर्यटन और विरासत को जानने की दी प्रेरणा

         मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा जिला प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध है। विद्यार्थियों को जिले के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर उनके महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर, साइंस सेंटर, वन मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे स्थान बच्चों में ज्ञान, वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।

आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता

       मंत्री श्री कश्यप ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हीरानार के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विधायक चैतराम अटामी ने भी किया प्रेरित

        इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

         इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संतोष गुप्ता, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) रामकृष्णा रंगानाथा वाय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री के प्रेरणादायी संवाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIkedar kashyapraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1782058365 373ea7108c29d247e694 1
Previous

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

1782062687 15a2407b6cdcbb80d51d
Next

’भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर’

Next
1782062687 15a2407b6cdcbb80d51d
June 21, 2026

’भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर’

Previous
June 21, 2026

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

1782058365 373ea7108c29d247e694 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026
vdfgsfsdfscs

PWD के ठेकेदार ध्यान दें: अब पुराने पोर्टल पर नहीं, GePNIC पर होंगे नए टेंडर

Editor Editor
September 18, 2026
photo collage.png 3 2

होटल-रिसॉर्ट से लेकर PPP मॉडल तक, छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश का नया रोडमैप

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार