Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 07 01 at 4.40.08 PM
खबर छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना बनी भारती सिंह के सपनों की संबल, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े मजबूत कदम

Editor Editor
July 1, 2026 2 Mins Read
55 Views
0 Comments

प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से बच्चों की शिक्षा, घरेलू जरूरतें और भविष्य की उम्मीदों को मिला नया सहारा

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल सिद्ध हो रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भरता तथा सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम खाड़ाखोह निवासी भारती सिंह इसकी प्रेरक उदाहरण हैं।
भारती सिंह को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 28 किश्तों में कुल 28 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है। प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण संबल साबित हुई है। इस राशि से वे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, कॉपी-किताबें, स्कूल की आवश्यक सामग्री तथा घर की दैनिक जरूरतों को सहजता से पूरा कर पा रही हैं।

भारती सिंह बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता मिलने से घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन संभव हो गया है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनकी सहभागिता भी बढ़ी है।

वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास का भी संचार किया है। अब वे बच्चों की शिक्षा को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ा पा रही हैं और भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं।

भारती सिंह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। नियमित आर्थिक सहयोग ने उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने, परिवार को मजबूती देने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। आज यह योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता से आगे बढ़कर सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्त भविष्य की पहचान बन गई है।

Tags:

Bharti SinghChhattisgarhCM SAIMahtari Vandan Yojanaraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 01 at 4.38.00 PM
Previous

मंत्री नेताम ने किया कृषि महाविद्यालय कुरूद का भ्रमण, आधुनिक शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाओं का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026 07 01 at 4.39.13 PM
Next

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Next
WhatsApp Image 2026 07 01 at 4.39.13 PM
July 1, 2026

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Previous
July 1, 2026

मंत्री नेताम ने किया कृषि महाविद्यालय कुरूद का भ्रमण, आधुनिक शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाओं का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026 07 01 at 4.38.00 PM

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.59.01 PM

गन्ना बोनस बढ़ने से कबीरधाम के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपये

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.30.10 PM

धरमपुरा और बिरकोना में 78.51 लाख से बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.45.25 PM

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सरदार सिंह होंगे एंबेसडर, छह टीमों की जर्सी लॉन्च

Editor Editor
October 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार