Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.26.23 PM
खबर छत्तीसगढ़

सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, तीन दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

Editor Editor
July 29, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

ग्राम चनवारीडांड के अनूप चंद सोनवानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार, कहा-ऑनलाइन व्यवस्था से घर बैठे मिली समयबद्ध सुविधा

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम चनवारीडांड निवासी अनूप चंद सोनवानी को अपनी पुत्री लक्ष्मी का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर महज तीन दिनों में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

अनूप चंद सोनवानी ने 19 जुलाई 2026 को अपनी पुत्री लक्ष्मी के आय प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 22 जुलाई 2026 को आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र मिलने से अनूप चंद सोनवानी को अपनी पुत्री से संबंधित आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने में सुविधा हुई।

कार्यालयों के चक्कर से मिली राहत
हितग्राही अनूप चंद सोनवानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे लोगों को समय और श्रम दोनों खर्च करने पड़ते थे। वहीं सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने से प्रक्रिया काफी सरल और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के कारण आवेदन के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी और निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि शासकीय सेवाओं को लेकर पारदर्शिता और सुविधा का भी अनुभव हुआ।

समय और श्रम की बचत से बढ़ा भरोसा
अनूप चंद सोनवानी ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ अधिक आसानी से मिल रहा है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से लोगों का समय बच रहा है, कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कम हो रहे हैं और निर्धारित समय में सेवाएं मिलने से शासन की व्यवस्थाओं के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल राज्य सरकार की ऐसी उपयोगी पहल है, जो आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

self relant 1
Previous

​धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.25.40 PM
Next

सफलता की कहानी:भूमि से बुलंदियों तक: शकुन्तला की मेहनत और नैनो डीएपी ने लिखी सफलता की नई इबारत

Next
WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.25.40 PM
July 29, 2026

सफलता की कहानी:भूमि से बुलंदियों तक: शकुन्तला की मेहनत और नैनो डीएपी ने लिखी सफलता की नई इबारत

Previous
July 29, 2026

​धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

self relant 1

Related Posts

gddf

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.34.16 PM

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.26 PM

सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार