Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
xs 1
छॉलीवुड समाचार

“ममा मामी झकास हे” फिल्म का टाइटल एवं पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिलेगी नई पारिवारिक मनोरंजन फिल्म

Editor Editor
August 1, 2026 2 Mins Read
61 Views
0 Comments

“ममा भांची के पहिली फिलिम– ‘ममा मामी झकास हे’।”

रायपुर। गुरुवार की शाम छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की बहुप्रतीक्षित फिल्म “ममा मामी झकास हे” का टाइटल एवं पोस्टर लॉन्च किया गया। फिल्म के शीर्षक का अनावरण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सतीश जैन एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने फिल्म के आकर्षक शीर्षक की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी तथा रिलीज़ के बाद नई सफलता के आयाम स्थापित करेगी।
श्री शबरी फिल्म्स एवं श्री महल सिनेमा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फिल्म एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। फिल्म के निर्माता छोटेलाल साहू इससे पहले “हँस झन पगली फँस जाबे” और “ले सुरू होगे मया के कहानी” जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। अब वे दर्शकों के लिए एक नई हास्य प्रधान पारिवारिक प्रस्तुति लेकर आ रहे हैं|


फिल्म के निर्माता: छोटेलाल साहू एवं सोमेश केशरवानी और फिल्म का निर्देशन मृत्युंजय सिंह ने किया है, जिनकी चर्चित फिल्म “ले चलहूँ अपन दुवारी” को दर्शकों का भरपूर स्नेह और सराहना मिली थी।फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में मनीष स्टार (ममा), दिव्या स्टार (भाँची) एवं दीक्षा जायसवाल नजर आएँगे। इनके साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के कई प्रतिष्ठित कलाकार जैसे पुष्पेंद्र सिंह, क्रांति दीक्षित, हेमलाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, उपासना वैष्णव एवं मनीषा खोबरागड़े भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म के शीर्षक और पोस्टर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ममा-भाँची की मजेदार नोकझोंक, हास्य और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर होगी।पोस्टर व टाइटल लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ यह संकेत दे रही हैं कि दर्शक इस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
“ममा मामी झकास हे” इसी वर्ष सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

Tags:

#raipurcgCG Entertainment NewsCG Movie NewsChhattisgarhchhattisgarh newsChhattisgarhi Film NewsChhollywood NewsMama Mami Jhakaas HeMama Mami Jhakaas He Poster LaunchNew Chhattisgarhi MovieUpcoming Chhattisgarhi Movieछत्तीसगढ़ी पारिवारिक मूवीछत्तीसगढ़ी मूवी अपडेट्सछत्तीसगढ़ी सिनेमाछॉलीवुडपारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्मममा मामी झकास हेममा मामी झकास हे टाइटल विमोचनममा मामी झकास हे पोस्टर विमोचनसीजी फिल्म

Share Article

Other Articles

image 2024 07 10t125948454 1720596593 1
Previous

सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन

1 334 1
Next

“नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

Next
1 334 1
August 1, 2026

“नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

Previous
August 1, 2026

सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन

image 2024 07 10t125948454 1720596593 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.14.16 PM

मार्च तक 100 पुल होंगे तैयार, PWD ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 6.47.20 PM

2 एकड़ में फूलगोभी की खेती से प्रमोद सिंह ने कमाया 1.50 लाख रुपए का लाभ

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 6.38.18 PM

सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
October 1, 2026
photo collage.png 12

बिहान योजना से बदली गीता की जिंदगी, सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार