Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786722734 53115ff24436006cc6d2
खबर छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सिंदूर पार्क में भारत विभाजन विभीषिका की छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Editor Editor
August 14, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर शहीदों एवं दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रायपुर, भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में भारत विभाजन की घटनाओं और उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतजनों की पावन स्मृति को नमन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष, पलायन तथा लाखों परिवारों की पीड़ा और वेदना को छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को इतिहास के उस दौर की भयावह परिस्थितियों और मानवीय संघर्ष से परिचित कराया गया। नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों एवं उस समय लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने परिवार, घर-बार और आजीविका खोई तथा असंख्य निर्दाेष लोगों ने अपने प्राण गंवाए। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य केवल अतीत की पीड़ा को स्मरण करना नहीं, बल्कि उससे सीख लेते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करना भी है। नई पीढ़ी को विभाजन की घटनाओं और उसके दुष्परिणामों से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सौहार्द की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहें।

सिंदूर पार्क में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को इतिहास के उस दौर की पीड़ा और मानवीय संघर्ष से रूबरू कराया तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का प्रभावी संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1786726821 8e7f72139dc8101af990 1
Previous

देशभक्ति के जज्बे के साथ गौरेला में दौड़े कदम, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा उत्साह

pm modi 1
Next

जीवंत हो उठा छत्तीसगढ़ के अनगिनत वीर जनजातीय पुरखों का अमर स्वाभिमान

Next
pm modi 1
August 14, 2026

जीवंत हो उठा छत्तीसगढ़ के अनगिनत वीर जनजातीय पुरखों का अमर स्वाभिमान

Previous
August 14, 2026

देशभक्ति के जज्बे के साथ गौरेला में दौड़े कदम, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा उत्साह

1786726821 8e7f72139dc8101af990 1

Related Posts

1786714009 27537eb184674470e4cf

स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

Editor Editor
August 14, 2026
1786716287 78638949b533c8b728aa

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च

Editor Editor
August 14, 2026
1786719218 456f2d0666e91b5615c0

देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक

Editor Editor
August 14, 2026
pm modi 1

जीवंत हो उठा छत्तीसगढ़ के अनगिनत वीर जनजातीय पुरखों का अमर स्वाभिमान

Editor Editor
August 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार