Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787232710 0d20453b05a375254098
खबर छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के सोमारू ने मछली पालन से बदली तकदीर

Editor Editor
August 20, 2026 2 Mins Read
19 Views
0 Comments

नाव-जाल योजना और 50 प्रतिशत मत्स्य बीज अनुदान से बढ़ी आमदनी, एक लाख रुपए की शुद्ध आय

रायपुर, अबूझमाड़ के दूरस्थ अंचलों में सरकारी योजनाएं ग्रामीणों की आजीविका को नई दिशा दे रही हैं। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के ग्राम ओरछा निवासी सोमारू राम उसेंडी, पिता स्व. गिलू राम, ने मत्स्य पालन को रोजगार का साधन बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। शासन की नाव-जाल योजना, मत्स्य बीज पर अनुदान और विभागीय मार्गदर्शन से उन्होंने मछली पालन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया और करीब 1.25 लाख रुपए की आय अर्जित की, जिसमें लगभग 1 लाख रुपए शुद्ध आय रही।

जाल योजना से मिला काम को विस्तार देने का अवसर

सोमारू राम उसेंडी लंबे समय से मत्स्य पालन से जुड़े हैं। वर्ष 2023-24 में उन्हें मत्स्य पालन प्रसार अंतर्गत नाव-जाल योजना’’ का लाभ मिला। विभाग की ओर से जाल उपलब्ध कराए जाने से उन्हें मछली पकड़ने तथा मत्स्य गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिली। इस सहायता ने उनके पारंपरिक कार्य को आय के बेहतर अवसर में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधा हेक्टेयर तालाब में शुरू किया व्यवस्थित पालन

विभागीय मार्गदर्शन से उसेंडी ने अपनी भूमि पर करीब 0.500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब विकसित किया। मत्स्य पालन प्रसार योजना के तहत उन्हें मत्स्य बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान भी मिला। विभागीय सहायता और अपने योगदान से उन्होंने तालाब में मत्स्य बीज का संचयन किया और मछली पालन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया।

1000 किलो उत्पादन, 1.25 लाख की बिक्री

मेहनत और योजनाओं के बेहतर उपयोग का परिणाम उत्साहजनक रहा। उनके तालाब से करीब 1000 किलोग्राम मत्स्य उत्पादन होने की संभावना दर्ज की गई। उत्पादित मछलियों को स्थानीय हाट-बाजार में बेचकर उन्होंने लगभग 1.25 लाख रुपए की आय अर्जित की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसमें करीब 1 लाख रुपए की शुद्ध आय रही।

दूरस्थ गांवों में आजीविका का नया मॉडल

सोमारू उसेंडी की सफलता बताती है कि शासकीय योजनाओं का सही लाभ, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत मिलकर दूरस्थ क्षेत्रों में भी ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति बदल सकते हैं। मत्स्य पालन से प्राप्त अतिरिक्त आय ने उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया है।

छत्तीसगढ़ में मत्स्य विभाग द्वारा पात्र मछुआरों, अनुसूचित जनजाति वर्ग सहित हितग्राहियों को नाव-जाल, मत्स्य बीज और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर मत्स्य पालन को आय और रोजगार के स्थायी साधन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। अबूझमाड़ के सोमारू राम उसेंडी की कहानी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1787232528 6d6c20e16c901392b94d 1
Previous

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

1787229521 17dc484ced3b08f2a24f
Next

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी मत्स्य हब: केंद्रीय सचिव लेखी

Next
1787229521 17dc484ced3b08f2a24f
August 20, 2026

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी मत्स्य हब: केंद्रीय सचिव लेखी

Previous
August 20, 2026

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

1787232528 6d6c20e16c901392b94d 1

Related Posts

images 36

32 माह में 7,650 संपत्तियां बिकीं, गृह निर्माण मंडल ने बनाया नया रिकॉर्ड

Editor Editor
September 21, 2026
Chhattisgarhi Farmer Illustration

बासी के मीठास अउ आमा के अथान: इही म होथे हमर छत्तीसगढ़ के पहिचान!

Editor Editor
September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार