Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787407587 b0c270f24236a2bd4fc6 1
खबर छत्तीसगढ़

करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

Editor Editor
August 22, 2026 2 Mins Read
17 Views
0 Comments

करमा पर्व प्रकृति, कृषि परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक : मंत्री राजेश अग्रवाल

लोकगीत, लोकनृत्य और परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की अमूल्य धरोहर, इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

रायपुर, नगेसिया किसान समाज द्वारा तुर्रापानी अंबिकापुर में आयोजित करमा उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने करमा पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि करमा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। यह प्रकृति के प्रति आस्था, कृषि परंपराओं, सामुदायिक भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करमा उत्सव के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति के गीत, संगीत, नृत्य और परंपराएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी जड़ों से जुड़ी हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संजोना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते समय में अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। हमारी नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित होगी, तभी वह अपनी जड़ों और अपनी पहचान को बेहतर ढंग से समझ सकेगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोकनृत्यों, लोकगीतों और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखती है। करमा जैसे पारंपरिक उत्सव इस सांस्कृतिक विविधता की सुंदर अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोककला, लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव केवल मनोरंजन के अवसर नहीं हैं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक स्मृतियों, परंपरागत ज्ञान और सामुदायिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं। करमा उत्सव में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नगेसिया किसान समाज द्वारा आयोजित करमा उत्सव की सराहना करते हुए आयोजकों एवं समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कामना की कि करमा पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा हमारी सांस्कृतिक परंपराएं इसी तरह निरंतर समृद्ध होती रहें।

इस अवसर पर नगेसिया किसान समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच करमा उत्सव पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 05 15 at 8.02.41 PM
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

1787407200 ab23ee861bfc31c97986
Next

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की महिलाएं

Next
1787407200 ab23ee861bfc31c97986
August 22, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की महिलाएं

Previous
August 22, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

WhatsApp Image 2026 05 15 at 8.02.41 PM

Related Posts

Chhattisgarhi Farmer Illustration

बासी के मीठास अउ आमा के अथान: इही म होथे हमर छत्तीसगढ़ के पहिचान!

Editor Editor
September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार