Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1788101772 cc56670ec193687e3a3b 1
खबर छत्तीसगढ़

’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

Editor Editor
August 30, 2026 2 Mins Read
14 Views
0 Comments

रायपुर. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय ले रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बचत और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की तैयारी का माध्यम बन रही है।

कोरबा नगर के सीतामढ़ी क्षेत्र के विकास नगर की ज्योति पटेल भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। ज्योति पटेल इस राशि को अपनी दोनों बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उन्होंने दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में बचत शुरू की है।

पटेल बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने स्तर पर बचत करने का अवसर दिया है। अब बेटियों के भविष्य के लिए थोड़ी-थोड़ी राशि बचाने के लिए उन्हें हर बार पति से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। हर माह मिलने वाली राशि को वे अपनी प्राथमिकता के अनुसार बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘विष्णु भैया’ बहनों के बारे में सोचते हैं। वे समय पर बहनों के खातों में पैसे डाल देते हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से मुझे अपने मन के अनुसार बेटियों के भविष्य के लिए बचत करने की खुशी मिलती है। अब मुझे इसके लिए हर छोटी जरूरत पर पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। ‘विष्णु भैया’ ने बहनों के बारे में सोचकर बहुत अच्छी योजना बनाई है, जिससे हम अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए भी कुछ कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की यह राशि अब केवल मासिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों और सुरक्षित भविष्य के लिए एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बचत बन गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत के माध्यम से वे अपनी दोनों बेटियों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए अभी से तैयारी कर रही हैं।

वे कहती हैं कि ‘विष्णु भैया’ की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। समय पर मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बचत और भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान दे पा रही हैं।

Tags:

cgchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1788100649 96e5d26149b7e9492e4a
Previous

‘एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत साइक्लिंग गतिविधि (संडे ऑन साइकिल) का आयोजन

WhatsApp Image 2026 08 31 at 5.09.28 PM
Next

छत्तीसगढ़ में अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी मिनरल वैल्यू चेन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next
WhatsApp Image 2026 08 31 at 5.09.28 PM
August 31, 2026

छत्तीसगढ़ में अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी मिनरल वैल्यू चेन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Previous
August 30, 2026

‘एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत साइक्लिंग गतिविधि (संडे ऑन साइकिल) का आयोजन

1788100649 96e5d26149b7e9492e4a

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार