Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1788627662 05a9d6b60d9c70c256e1 1
खबर छत्तीसगढ़

नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को मिला बेहतर सीखने का माहौल, कार्यकर्ताओं को भी मिली सुविधाएं

Editor Editor
September 5, 2026 3 Mins Read
24 Views
0 Comments
  • वीबी-जी राम जी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से बन रहा नया आंगनबाड़ी भवन
  • किराये के भवन की सीमाओं से मिली मुक्ति, चार कमरों वाले भवन में बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों और माताओं के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन निर्मित किया जा रहा है।

इस भवन के निर्माण में 3.69 लाख रुपये महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तथा 8 लाख रुपये वीबी-जी राम जी के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। नए भवन से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को भी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

*किराये के भवन से नए भवन तक, बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर*

पहले आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवन में संचालित होता था। सीमित स्थान के कारण बच्चों के लिए सीखने, खेलने और अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। एक ही कमरे में भोजन तैयार करने और बच्चों को पढ़ाने का कार्य होने से कार्यकर्ताओं को भी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

अब चार कमरों वाले नए भवन के निर्माण से केंद्र की व्यवस्थाएं अधिक सुव्यवस्थित हो गई हैं। बच्चों के लिए पर्याप्त स्थान, आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और आकर्षक दीवार चित्रों से सीखने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे बच्चे उत्साह के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच रहे हैं और खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

*पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का भी मिल रहा लाभ*

आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को गरम भोजन एवं रेडी-टू-ईट उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को निर्धारित पोषण सामग्री प्रदान करने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

*सुविधाजनक कार्यस्थल से कार्यकर्ताओं को मिली राहत*

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला ने बताया कि पहले किराये के भवन में केवल एक कमरा होने के कारण भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ाने और अन्य गतिविधियों को संचालित करने में परेशानी होती थी। नए भवन में पर्याप्त स्थान, अलग-अलग कमरे और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से कार्य करना अब काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि नया भवन बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण प्रदान कर रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियां भी पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं।

उर्मिला ने नए भवन के निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और विभागीय अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प हो रहा है, जिसका सीधा लाभ बच्चों, माताओं और कार्यकर्ताओं को मिल रहा है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 05 at 6.56.47 PM
Previous

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार

1788627378 28731e10c188e20b4574 1
Next

विष्णु भैया के संबल से सुरक्षित मातृत्व की ओर बिंदु की नई राह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिला आर्थिक सहारा

Next
1788627378 28731e10c188e20b4574 1
September 5, 2026

विष्णु भैया के संबल से सुरक्षित मातृत्व की ओर बिंदु की नई राह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिला आर्थिक सहारा

Previous
September 5, 2026

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार

WhatsApp Image 2026 09 05 at 6.56.47 PM

Related Posts

gddf

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.34.16 PM

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.26 PM

सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार