Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 05 15 at 8.02.41 PM
खबर छत्तीसगढ़

सरगुजा एकलव्य विद्यालय मामला: CM विष्णुदेव साय सख्त, कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी

Editor Editor
September 8, 2026 2 Mins Read
26 Views
0 Comments

छात्राओं के पैदल निकलने पर भड़के मुख्यमंत्री, अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

रायपुर: सरगुजा जिले के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा बुनियादी समस्याओं को लेकर कलेक्टोरेट के लिए पैदल निकलने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेहद गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर सीधी बात कर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और छात्राओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चियों को अपनी जायज समस्याओं के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्थिति किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

कलेक्टर को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विद्यालय में बिजली, पढ़ाई और मेस जैसी समस्याएं लंबे समय से थीं, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते समाधान क्यों नहीं किया। उन्होंने आदिवासी अंचलों के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश

छात्राओं द्वारा उठाई गई समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए:

  • मूलभूत सुविधाएं: बिजली, साफ-सफाई, मेस और नियमित पढ़ाई की व्यवस्था तुरंत ठीक की जाए।
  • शिक्षकों की कमी: विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
  • स्थानीय स्तर पर समाधान: विद्यालय और छात्रावास स्तर पर ही एक ऐसा तंत्र बनाया जाए जिससे बच्चों की समस्याएं समय पर सुनी और सुलझाई जा सकें।
  • सतत निरीक्षण: प्रशासनिक अधिकारी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें ताकि बच्चों को प्रशासन तक पैदल न पहुंचना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है। ऐसे में मैदानी अधिकारियों का यह कर्तव्य है कि बच्चों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिले।

Tags:

#raipurChhattisgarhCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

6af55b720fd85457d7cc97c7f429cf521664345683095455 original 1
Previous

सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

WhatsApp Image 2026 09 08 at 8.54.46 PM
Next

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

Next
WhatsApp Image 2026 09 08 at 8.54.46 PM
September 8, 2026

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

Previous
September 7, 2026

सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

6af55b720fd85457d7cc97c7f429cf521664345683095455 original 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 5.12.20 PM 1

छत्तीसगढ़-ओडिशा के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

Editor Editor
September 20, 2026
वीबी जीरामजी में बड़ा बदलाव अब 375 काम होंगे अनुमेय 2

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी बनने की राह

Editor Editor
September 20, 2026
वीबी जीरामजी में बड़ा बदलाव अब 375 काम होंगे अनुमेय 1

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

Editor Editor
September 20, 2026
वीबी जीरामजी में बड़ा बदलाव अब 375 काम होंगे अनुमेय

वीबी-जीरामजी में अब 375 तरह के कार्य होंगे अनुमेय

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार