Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.03.44 PM
जोहार छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर देखने पहुंचे दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स, नेतानार में देखी आत्मनिर्भरता की झलक

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
45 Views
0 Comments

रायपुर, कभी नक्सल हिंसा और भय की खबरों से पहचाने जाने वाला बस्तर अब बदलाव की नई कहानी सामने रख रहा है। इसी बदलाव को करीब से देखने और समझने के लिए दिल्ली से 43 इंफ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स बस्तर पहुंचे। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के साथ सामाजिक बदलाव, स्थानीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता की गतिविधियों को भी करीब से देखा।

इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार स्थित शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा का भ्रमण किया, जहां महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव और स्वरोजगार से जुड़ने के बाद आए बदलावों की जानकारी ली। महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण आर्थिक रूप से सशक्त बनने और परिवार की आय में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

भ्रमण के दौरान इंफ्लुएंसर्स ने शहीद वीर गुंडाधुर के जीवन, योगदान और बस्तर के इतिहास में उनके महत्व की भी जानकारी ली। ऐतिहासिक विरासत के साथ वर्तमान में संचालित स्वरोजगार गतिविधियों ने उन्हें बस्तर की बदलती तस्वीर से परिचित कराया। स्थानीय लोगों से संवाद और क्षेत्र की संस्कृति को करीब से जानने का भी उन्हें अवसर मिला।

दिल्ली से आए 43 इंफ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स अब अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बस्तर के इस अनुभव को देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे। उनके कंटेंट में बस्तर के पर्यटन स्थलों के साथ स्थानीय संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य और बदलते सामाजिक परिवेश की झलक देखने को मिलेगी। प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित ये डिजिटल कहानियां बस्तर की मौजूदा तस्वीर को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती हैं।

बस्तर की पहचान अब उसके इतिहास और चुनौतियों के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन और स्थानीय लोगों की आत्मनिर्भरता से भी जुड़ रही है। नेतानार में महिलाओं के हाथों में हुनर और स्वरोजगार की गतिविधियां इस बदलाव का एक मानवीय पक्ष सामने रखती हैं। इंफ्लुएंसर्स का यह दौरा इसी बदलते बस्तर की कहानी को डिजिटल माध्यम से सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

Tags:

bastarBastar NewsBastar Tourismchhattisgarh newsNetanarVeer Gundadhurछत्तीसगढ़ समाचारनेतानारबदलता बस्तरबस्तर पर्यटनबस्तर समाचार

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 29 at 12.33.41 PM
Previous

सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ, उद्योग विकास और एआई पर हुआ मंथन

WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.21.37 PM
Next

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक विभागों को कार्ययोजना देने के निर्देश

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.21.37 PM
September 29, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक विभागों को कार्ययोजना देने के निर्देश

Previous
September 29, 2026

सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ, उद्योग विकास और एआई पर हुआ मंथन

WhatsApp Image 2026 09 29 at 12.33.41 PM

Related Posts

79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.52.02 PM

बस्तर के 5 लाख परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, स्वावलंबी बस्तर अभियान की समीक्षा

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार