Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 13 at 5.35.52 PM
खबर छत्तीसगढ़

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को मंथन, सीएम साय करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ

Editor Editor
October 18, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

नवा रायपुर में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों में निवेश और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर होगी चर्चा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई गति देने और शहरों में निवेश की संभावनाएं बढ़ाने के लिए 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड (UCF) पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और हुडको के संयुक्त आयोजन में नवा रायपुर के एक निजी होटल में होने वाली इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यशाला में अर्बन चैलेंज फंड और अर्बन इन्वेस्ट विंडो के जरिए शहरों के विकास के लिए नए वित्तीय विकल्पों और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी नगरीय निकायों में सड़क, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन और नवाचार आधारित विकास मॉडल पर विचार साझा करेंगे।

शहरी परियोजनाओं के लिए निवेश आकर्षित करना और शहरों का सुनियोजित विस्तार कार्यशाला के प्रमुख विषय होंगे। इसके जरिए प्रदेश के नगरीय निकायों को विकास के लिए बेहतर वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने, निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।

हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ कार्यशाला में उद्घाटन संबोधन देंगे। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों की भागीदारी से शहरी विकास की चुनौतियों, उपलब्ध अवसरों और संभावित समाधानों पर चर्चा होगी।

इस क्षेत्रीय कार्यशाला को छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और दीर्घकालिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यशाला में होने वाला विमर्श नगरीय अधोसंरचना को मजबूत करने, निवेश आधारित विकास को बढ़ावा देने और समावेशी एवं सतत शहरी विकास की भावी रणनीति तैयार करने में उपयोगी हो सकता है।

Tags:

chhattisgarh newsHUDCOnava raipurUrban Challenge FundUrban DevelopmentVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 18 at 7.16.45 PM
Previous

मोरन नदी पर 5.91 करोड़ से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 20 हजार ग्रामीणों को लाभ

WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM
Next

आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी रेल, 20 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

Next
WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM
October 19, 2026

आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी रेल, 20 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

Previous
October 18, 2026

मोरन नदी पर 5.91 करोड़ से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 20 हजार ग्रामीणों को लाभ

WhatsApp Image 2026 10 18 at 7.16.45 PM

Related Posts

1792509694 94d4c2ff5ce57286ef2c

महानवमी पर ओपी चौधरी ने दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Editor Editor
October 20, 2026
photo collage.png 27

रायपुर में पहली बार महिला T20 इंटरनेशनल सीरीज, CM साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Editor Editor
October 20, 2026
WhatsApp Image 2026 10 20 at 8.07.00 PM

जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला 101 फीट का रावण, CM साय ने किया दहन

Editor Editor
October 20, 2026
2348

शहरी विकास को मिलेगी गति, अर्बन चैलेंज फंड पर कार्यशाला कल

Editor Editor
October 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार