Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 22 at 4.24.40 PM
खबर छत्तीसगढ़

धमतरी में वीबी-जी राम जी योजना से बदली गांवों की तस्वीर, मजदूरों को मिल रहा रोजगार

Editor Editor
October 22, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत गांवों में डबरी, तालाब, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम शेड और सैंड फिल्टर जैसी उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है। इससे एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय श्रमिकों को अपने गांव में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

जल संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

धमतरी जिले के चारों विकासखंडों धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी में योजना के तहत विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य कराए जा रहे हैं। वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के लिए आजीविका डबरी तथा निजी और सामुदायिक तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही जल स्रोतों में सैंड फिल्टर विकसित कर स्वच्छ जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बालिका शौचालय और मुक्तिधाम शेड से बढ़ीं सुविधाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और आवश्यक सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बालिका शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए नालियों की सफाई और गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। गांवों में मुक्तिधाम शेड का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। इन कार्यों से गांवों में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिल रही है।

प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को सहारा

योजना के तहत निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार मिलने से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। प्रतिदिन 300 रुपये की निर्धारित मजदूरी से श्रमिक अपने दैनिक खर्चों और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध होने से रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों और राज्यों की ओर होने वाले पलायन को कम करने में भी मदद मिल रही है।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर प्रशासन का जोर

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार, योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी और श्रमिकों को नियमानुसार समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति

धमतरी जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विकास को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय तक लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण स्वावलंबन को बढ़ावा देने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों में जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags:

chhattisgarh newsDhamtari newsEmployment SchemeRural DevelopmentRural EmploymentVB-G RAM G Scheme

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM
Previous

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

18 09 2026 cg si recruitment rules change
Next

ओला इलेक्ट्रिक पर परिवहन विभाग सख्त, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित होने पर नोटिस जारी

Next
18 09 2026 cg si recruitment rules change
October 22, 2026

ओला इलेक्ट्रिक पर परिवहन विभाग सख्त, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित होने पर नोटिस जारी

Previous
October 22, 2026

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 23 at 5.20.42 PM

मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की आदिवासी परंपराओं की सराहना, बोलीं- मैं भी मांझी की बेटी हूं

Editor Editor
October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 5.07.01 PM

जशपुर में 3147 करोड़ की भारतमाला परियोजना से विकास को मिलेगी रफ्तार, रायपुर तक सफर होगा आसान

Editor Editor
October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 11.57.12 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी के किए दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना

Editor Editor
October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 2.07.43 PM

राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक

Editor Editor
October 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार