Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 05 15 at 8.02.41 PM
जोहार छत्तीसगढ़

रायपुर में 12 नवंबर को निर्यातकों के लिए कार्यशाला, FTA के जरिए विदेशी बाजारों में कारोबार बढ़ाने के मिलेंगे अवसर

Editor Editor
November 9, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

रायपुर : छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार बढ़ाने और नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने के लिए 12 नवंबर को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

कार्यशाला का विषय ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ (Leveraging Free Trade Agreements – FTAs) रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वर्तमान और संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के तहत मिलने वाले कारोबारी अवसरों की जानकारी देना है। इसके माध्यम से निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यशाला में यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के बाजारों पर विशेष फोकस रहेगा। इन समझौतों के तहत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य या रियायती आयात शुल्क का लाभ मिल सकता है। इससे छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को अपने उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और नए खरीदारों तक पहुंच बनाने के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यशाला के दौरान निर्यात से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी, जिससे प्रदेश के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी।

क्षेत्रवार सत्रों में निर्यात की संभावनाओं पर होगी चर्चा

कार्यशाला में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियम (Rules of Origin), गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक चर्चा होगी। इन सत्रों के जरिए निर्यातकों को समझाया जाएगा कि वे उपलब्ध व्यापारिक समझौतों का लाभ उठाकर विदेशी बाजारों में अपने उत्पादों का निर्यात किस तरह बढ़ा सकते हैं।

Tags:

ChhattisgarhExport PromotionFree Trade AgreementFTA WorkshopInternational Traderaipur news

Share Article

Other Articles

1794232022 5b1176c403f010ea8d50
Previous

गुरुधाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भुईयांपानी को दी विकास कार्यों की सौगात

1794227560 55f0cfee81db7ef25902
Next

दीपावली पर बेलरिया पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, ग्रामीणों से की मुलाकात

Next
1794227560 55f0cfee81db7ef25902
November 9, 2026

दीपावली पर बेलरिया पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, ग्रामीणों से की मुलाकात

Previous
November 9, 2026

गुरुधाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भुईयांपानी को दी विकास कार्यों की सौगात

1794232022 5b1176c403f010ea8d50

Related Posts

1794227662 b750d9331173ee0f7cbb

दीपावली पर बनोरा के विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

Editor Editor
November 9, 2026
1794227560 55f0cfee81db7ef25902

दीपावली पर बेलरिया पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, ग्रामीणों से की मुलाकात

Editor Editor
November 9, 2026
1794232022 5b1176c403f010ea8d50

गुरुधाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भुईयांपानी को दी विकास कार्यों की सौगात

Editor Editor
November 9, 2026
1794231960 c3be97b09921b1e162f9 1

रायगढ़ के सिरकीनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Editor Editor
November 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार