Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 25 at 5.52.41 PM
जोहार छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य उत्सव का 8 से 10 जनवरी तक होगा आयोजन, मुख्यमंत्री ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण

Editor Editor
November 25, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 8 से 10 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में उत्सव के प्रतीक चिह्न का अनावरण और पोस्टर का विमोचन किया। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘युवा भारत’ रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है। यहां की लोककथाएं, लोकगीत, भाषाएं, बोलियां और साहित्य प्रदेश की पहचान हैं। रायपुर साहित्य उत्सव के माध्यम से इस विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के साथ नई पीढ़ी को साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को देश के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गोंडी, हल्बी, कुड़ुख और सादरी सहित विभिन्न जनजातीय भाषाओं एवं लोक साहित्य के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन भाषाओं में पीढ़ियों से संचित लोकज्ञान, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत मौजूद हैं। साहित्य उत्सव में जनजातीय साहित्य और लोकभाषाओं को विशेष स्थान देकर इनके संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

‘युवा भारत’ थीम पर आधारित इस उत्सव में युवा रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्थापित साहित्यकारों से संवाद करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साहित्यिक प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। साहित्य उत्सव युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को नई दिशा देने के साथ उभरते लेखकों और कवियों को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों और रचनाकारों ने पिछले वर्ष आयोजित साहित्य उत्सव के अनुभव साझा किए और आगामी आयोजन को और व्यापक बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने साहित्य, कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देने की राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार, कवि और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags:

chhattisgarh newsChhattisgarhi cultureCultural HeritageIndian LiteratureLiterature Festival 2027Raipur Literature Festivalraipur newsTribal LiteratureVishnu Deo SaiYuva Bharat

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 25 at 1.28.23 PM
Previous

गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM
Next

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

Next
WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM
November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

Previous
November 25, 2026

गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026 11 25 at 1.28.23 PM

Related Posts

1795606984 b6ff3835594e284c871e 1

खैरागढ़ के अथर्व सिंह का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, अंडमान-निकोबार में दिखाएंगे दम

Editor Editor
November 25, 2026
1795609699 abe8b896aa8f41d36995 1

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक गतिविधियां होंगी खास आकर्षण

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 1.28.23 PM

गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार