Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1795609699 abe8b896aa8f41d36995 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक गतिविधियां होंगी खास आकर्षण

Editor Editor
November 25, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में चंदलीडीह में रामनामी इको टूरिज्म की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन और रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित इस पर्यटन स्थल का शुभारंभ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया। खास बात यह रही कि शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे और प्राकृतिक सुंदरता के साथ रामनामी संस्कृति को करीब से जाना।

चंदलीडीह में पर्यटकों के लिए प्रकृति के बीच कई आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। यहां पिकनिक, नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी, कायाकिंग, रात्रिकालीन कैंपिंग और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा का आनंद लिया जा सकेगा। प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने और रोमांचक अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए यह स्थल नया आकर्षण बन सकता है।

इस पर्यटन स्थल की खास पहचान यहां की रामनामी संस्कृति और परंपरा है। रामनामी समाज भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था, शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने और भजन-कीर्तन की अनूठी परंपरा के लिए जाना जाता है। चंदलीडीह आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को इस समुदाय की धार्मिक मान्यताओं, जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन का उद्देश्य पर्यटन विकास के साथ स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूत करना है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। पर्यटकों के ठहरने, खान-पान, नौकायन, गाइड और अन्य सुविधाओं के संचालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

रामनामी इको टूरिज्म चंदलीडीह को प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक सहभागिता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में चंदलीडीह छत्तीसगढ़ के प्रमुख ग्रामीण एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सके।

Tags:

Adventure TourismChandlidih TourismChhattisgarh tourismCultural HeritageEco TourismForeign Touristsraipur newsRamnami CommunityRamnami Eco TourismRural Tourism

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM
Previous

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

1795606984 b6ff3835594e284c871e 1
Next

खैरागढ़ के अथर्व सिंह का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, अंडमान-निकोबार में दिखाएंगे दम

Next
1795606984 b6ff3835594e284c871e 1
November 25, 2026

खैरागढ़ के अथर्व सिंह का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, अंडमान-निकोबार में दिखाएंगे दम

Previous
November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM

Related Posts

1795606984 b6ff3835594e284c871e 1

खैरागढ़ के अथर्व सिंह का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, अंडमान-निकोबार में दिखाएंगे दम

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 5.52.41 PM

रायपुर साहित्य उत्सव का 8 से 10 जनवरी तक होगा आयोजन, मुख्यमंत्री ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 1.28.23 PM

गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार