Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 26T130230.733
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बनेगी अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर यूनिट, करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स करेगा 300 करोड़ का निवेश

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 26, 2025 2 Mins Read
160 Views
0 Comments

रायपुर। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और बड़ी उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शुमार हो जाएगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और इस निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी। इस दौरान प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, संभावित निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। विवेक जैन ने बताया कि यह यूनिट तकनीकी दृष्टि से भारत की सबसे उन्नत निर्माण इकाइयों में एक होगी, जो भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ को विकसित भारत 2047 के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ बनाना हमारा संकल्प है। यह निवेश न केवल राज्य की औद्योगिक शक्ति को बढ़ाएगा, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक ठोस कदम होगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार परियोजना के क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग करेगी।

इस परियोजना के माध्यम से न केवल बिजली क्षेत्र का आधुनिकीकरण होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को हुनर और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे छत्तीसगढ़ में उद्योग आधारित विकास को बल मिलेगा और राज्य “मेक इन छत्तीसगढ़” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित थीं।

Share Article

Other Articles

image 2025 05 26T125746.958
Previous

रायपुर में जल्द बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

image 2025 05 27T214659.264 780x470 1
Next

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपे पक्के आवास की चाबी, जनजातीय परिवारों के सपनों को मिला नया ठिकाना

Next
image 2025 05 27T214659.264 780x470 1
May 27, 2025

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपे पक्के आवास की चाबी, जनजातीय परिवारों के सपनों को मिला नया ठिकाना

Previous
May 26, 2025

रायपुर में जल्द बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

image 2025 05 26T125746.958

Related Posts

youth parliament 1

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का जिला स्तरीय आयोजन 27 फरवरी को दंतेवाड़ा में

Editor Editor
February 25, 2026
Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार