Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
tgdfgdf
खबर छत्तीसगढ़

अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

Editor Editor
March 20, 2026 2 Mins Read
20 Views
0 Comments

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबुझमाड़िया युवाओं से किया आत्मीय संवाद

वन मंत्री केदार कश्यप ने भी युवाओं से की मुलाकात

सुदूर संवेदनशील क्षेत्रों के अबुझमाड़िया युवाओं ने पहली बार देखा रायपुर

रायपुर. नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए अबुझमाड़िया युवाओं ने आज नया रायपुर स्थित नवीन विधानसभा में सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। लोकतंत्र के इस जीवंत मंदिर में पहुंचकर युवाओं ने शासन-प्रशासन की विधायी कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अनुभव किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वनमंत्री केदार कश्यप ने इन युवाओं से मुलाकात की।

स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण में नारायणपुर के कुतुल, ओरछा, कलमानार, झारावाही, कोडकानार, मुरेहनार, गुमियाबेड़ा, मुरहानार और नेडनार जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों से आए विशेष पिछड़ी जनजाति के अबूझमाड़िया समुदाय के लगभग 147 युवा शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इन युवाओं में से अधिकांश ने पहली बार रायपुर शहर का भ्रमण किया, जो उनके लिए एक नया और उत्साहजनक अनुभव रहा।

विधानसभा पहुंचकर युवाओं ने प्रश्नकाल, चर्चा और निर्णय प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा, जिससे उनके भीतर लोकतंत्र के प्रति समझ और जागरूकता का विस्तार हुआ। उन्हें विधायी प्रक्रिया, शासन व्यवस्था और जनहित में लिए जाने वाले निर्णयों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

   इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने युवाओं के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

        उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्रों से निकलकर नई सोच और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे ये युवा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से नक्सलावाद के खात्मे के साथ हो रहे विकास पर उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने सभी को स्वसहायता समूहों एवं सहकारी समितियों से जुड़कर स्थानीय रूप से उत्पादित लघु वनोपजों का प्रसंस्करण एवं संवर्धन कर आजीविका के माध्यम बढ़ाने को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया 

         वन मंत्री एवं नारायणपुर के स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने भी अपने क्षेत्र के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी के भ्रमण के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने सभी से उनके क्षेत्र में विकास और सुविधाओं की जानकारी भी ली। युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर बताया।

Tags:

ChhattisgarhDeputy Chief Ministerstate news

Share Article

Other Articles

gfgdf 1
Previous

राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल ने की सौजन्य भेंट

1774001731 598a857221a1f94c0e99
Next

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले

Next
1774001731 598a857221a1f94c0e99
March 20, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले

Previous
March 20, 2026

राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल ने की सौजन्य भेंट

gfgdf 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 12 at 7.56.10 PM 1

दीदी के बखरी ले बदलत हे तस्वीर: कांकेर म महिला किसान मन के आय म आइस बड़ बदलाव

Editor Editor
April 12, 2026
WhatsApp Image 2026 04 12 at 7.49.03 PM

महाराष्ट्र सीमा ले लगे नेलांगुर के हर घर म पहुंचिस नल के जल, दूर होयिस पीये के पानी के समस्या

Editor Editor
April 12, 2026
PTI04 11 2026 000669B 1

प्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन म मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ह जताइन सोक

Editor Editor
April 12, 2026
1775978078 f00f4ee90dbc4b5373b2

जिला के आखिरी छोर तक पहुंचिस सासन के योजना के लाभ

Editor Editor
April 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार