Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
KHAD BEEJ
छॉलीवुड समाचार

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 15, 2025 2 Mins Read
282 Views
0 Comments

दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश, 1640 बोरी यूरिया जप्त

रायपुर. राज्य शासन ने उर्वरकों के अवैध भण्डारण, परिवहन, विक्रय पर सख्त कार्यवाही के निर्देश संबंधितोंको दिए है। इसी निर्देश के परिपालन में सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने ग्राम डांडगांव, तहसील उदयपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास में अवैध रूप से उर्वरक (यूरिया) भंडारण के मामले में दो व्यक्तियों पर सुखराम पिता बुधियार एवं पंकज अग्रवाल पिता मदन अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/5 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

तहसीलदार उदयपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम डांडगांव के प्रधानमंत्री आवास में पंकज अग्रवाल द्वारा 1640 बोरी यूरिया उर्वरक का अवैध भंडारण किया गया है। तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, हल्का पटवारी तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में दिनांक 25 जून 2025 को मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया। पंकज अग्रवाल द्वारा ताले की चाबी न देने पर ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया गया, जहां यूरिया भंडारित पाया गया।

जांच के दौरान उर्वरक की प्राप्ति और भंडारण से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। अनावेदक पंकज अग्रवाल ने उत्तर में बताया कि वह पिकअप वाहन से किसानों को भाड़े पर उर्वरक पहुंचाता है और यह उर्वरक किसानों द्वारा खरीदा गया था, जिसे अस्थायी रूप से सुखराम के खाली मकान में रखा गया था।

हालांकि, न्यायालय ने पाया कि प्रस्तुत जवाब व तर्क प्रमाणित एवं समाधान कारक नहीं हैं, और कोई वैध दस्तावेज या खरीदी रसीद प्रस्तुत नहीं की गई। अतः यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय ने संबंधित थाना उदयपुर में प्राथमिकी दर्ज करने तथा 7 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, जप्त की गई 1640 बोरी यूरिया उर्वरक को जिला विपणन अधिकारी, अम्बिकापुर की सुपुर्दगी में देने के निर्देश भी पारित किए गए हैं।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

RAMEN DEKA Governor CG
Previous

राज्यपाल श्री डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर श्री शुक्ला को दी बधाई

आवास योजना
Next

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार

Next
आवास योजना
July 15, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार

Previous
July 15, 2025

राज्यपाल श्री डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर श्री शुक्ला को दी बधाई

RAMEN DEKA Governor CG

Related Posts

1775828507 3393d0a50a3847a3c032cxv

धोवाताल के 60 माईलोगन मन रचिन आत्मनिर्भरता के मिसाल

Editor Editor
April 10, 2026
1775835323 4ece8375d84f600b5619

जिला के दूरिहा गांव चिंगनार म लगिस जनसमस्या निवारण सिविर: ग्रामीण मन ल मिलीस सरकारी योजना मन के लाभ

Editor Editor
April 10, 2026
1775838463 5cd558b4a9690d495d6b

कुसुम के खेती बनीस लाभ के सउदा

Editor Editor
April 10, 2026
1775832184 25a217512c83aa7f6ca1

खेल अउ खिलाड़ी मन ल आघू बढ़ाए बर टूर्नामेंट जरूरी: अरुण साव

Editor Editor
April 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार