Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 09 at 6.29.05 PM
खबर छत्तीसगढ़

रायपुर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेगी कार्ययोजना, ITMS वार रूम का निरीक्षण

Editor Editor
October 9, 2026 2 Mins Read
11 Views
0 Comments

रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने जयस्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के तीसरे माले में संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) वार रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और अवैध निर्माण पर नियंत्रण सहित शहर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने ITMS वार रूम को सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के रूप में विकसित करने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यातायात और स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

प्रमुख सचिव ने शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात के दबाव, वाहनों की संख्या और सड़कों की क्षमता का आकलन करने पर जोर दिया। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) और नगर निगम की संयुक्त टीम के माध्यम से समन्वित कार्रवाई करने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। साथ ही प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण और कचरे के उचित प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान

बैठक में महिला सुरक्षा को मजबूत करने और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ITMS की निगरानी व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

अवैध निर्माण और खुदाई पर होगी निगरानी

शहर में अवैध खुदाई और निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा नागरिकों को यातायात नियमों, सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नागरिक बोध विकसित करने की आवश्यकता बताई गई।

निरीक्षण और बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, डीसीपी अर्चना सिंह, एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarh GovernmentCivic SenseCleanliness CampaignDisaster ManagementITMS Raipurraipur newsSonmani BoraTraffic ManagementUrban DevelopmentWomen Safety

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 09 at 5.44.55 PM
Previous

पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता, 9 जल योजनाओं को मंजूरी

2d0c7bef ce71 4325 98ea 3d03097520b5 1
Next

GST प्रशासन में छत्तीसगढ़ की बड़ी पहचान, राष्ट्रीय लॉ कमेटी में मिली जगह

Next
2d0c7bef ce71 4325 98ea 3d03097520b5 1
October 9, 2026

GST प्रशासन में छत्तीसगढ़ की बड़ी पहचान, राष्ट्रीय लॉ कमेटी में मिली जगह

Previous
October 9, 2026

पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता, 9 जल योजनाओं को मंजूरी

WhatsApp Image 2026 10 09 at 5.44.55 PM

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.59.01 PM

गन्ना बोनस बढ़ने से कबीरधाम के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपये

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.30.10 PM

धरमपुरा और बिरकोना में 78.51 लाख से बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.45.25 PM

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सरदार सिंह होंगे एंबेसडर, छह टीमों की जर्सी लॉन्च

Editor Editor
October 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार