Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 44 2
खबर छत्तीसगढ़

बोनस राशि आहरण में हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स पर होगी कार्रवाई

Editor Editor
January 3, 2024 2 Mins Read
296 Views
0 Comments

रायपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि है किसानों को अपने सहकारी बैंक खातों से राशि के लेन-देन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों द्वारा राशि के आहरण के समय बैंकर्स द्वारा टाल-मटोल किए की शिकायत मिली तो संबंधित बैंकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहकारी बैंक करगीरोड में किसानों द्वारा बोनस की राशि आहरण करते वक्त प्रभारी शाखा प्रबंधक द्वारा कमीशन मांगे जाने की शिकायत पर निलंबन की कार्रवाई को पर्याप्त न मानते हुए उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सहकारी बैंक करगीरोड के प्रभारी शाखा प्रबंधक श्री हरीश कुमार वर्मा को किसानों से कमीशन राशि मांगे जाने की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नया रायपुर स्थित अपेक्स बैंक के सभागार में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सहकारी बैंकों के कामकाज पर निगरानी रखने के साथ ही सोसायटियों के माध्यम से किसानों को रबी सीजन के लिए आवश्यक आदान-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मंत्री केदार कश्यप ने बैठक में अधिकारियों को धान की व्यवस्था पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए और उन्हें सहजता से टोकन, बारदाना उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। धान उपार्जन के मामले में किसानों से राशि की मांग करने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 30
Previous

अब तक 44.78 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव, किसानों से 74.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Untitled 31
Next

आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिए ऐसा काम करें कि देश में बने छत्तीसगढ़ की अलग पहचान : मंत्री रामविचार नेताम

Next
Untitled 31
January 3, 2024

आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिए ऐसा काम करें कि देश में बने छत्तीसगढ़ की अलग पहचान : मंत्री रामविचार नेताम

Previous
January 3, 2024

अब तक 44.78 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव, किसानों से 74.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Untitled 30

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 18 at 5.34.01 PM

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026
‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

Editor Editor
March 18, 2026
‘न्योता भोज

आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

Editor Editor
March 18, 2026
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार