Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ghfgfg 1
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी

Editor Editor
March 2, 2026 One Min Read
17 Views
0 Comments

रायपुर, “छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082” कार्यक्रम में औषधि पादप बोर्ड  ने “घर में लगाएं औषधि उद्यान, निरोगी रहेगी का-स्वस्थ रहेगी संतान” विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी कक्ष लगाया। इस प्रदर्शनी कक्ष में ब्राह्मी, घृतकुमारी, सिंदूरी, पिप्पली, नींबू घास, मधुपर्णी (स्टीविया), चिरायता, अडूसा, कोलियस, बड़ा पाथरचट्टा तथा निर्गुंडी सहित अनेक औषधीय एवं सुगंधित पौधों का प्रदर्शन किया गया। वन विभाग की यह पहल राज्य में औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरणा मिल रही है।

 छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक भिलाई (जिला दुर्ग) में आयोजित “छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082” कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की गई। यह कार्यक्रम शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के जुनवानी परिसर में आयोजित हुआ। इसका संयुक्त आयोजन छत्तीसगढ़ प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रेगुलेटरी कमीशन तथा शिक्षा संस्कृत संस्थान न्यास  द्वारा किया गया।      

         प्रदर्शनी में आए स्कूली विद्यार्थियों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों तथा विशिष्ट अतिथियों ने औषधीय पौधों के दैनिक उपयोग और उनके स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कई लोगों ने अपने घरों में औषधि उद्यान विकसित करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में सुरेश भैयाजी जोशी, डॉ. अतुल कोठारी (राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृत संस्थान न्यास), आई.पी. मिश्रा (संयोजक, छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा एवं कुलपति), उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, राजीव प्रकाश (निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

ChhattisgarhForest Departmentstate news

Share Article

Other Articles

ghjgt 1
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

press club
Next

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next
press club
March 2, 2026

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Previous
March 2, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

ghjgt 1

Related Posts

nbjhgh

बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
March 24, 2026
htfh

ड्रेगन फ्रूट की उन्नत खेती से उमा शुक्ला एवं प्रकाश नारायण शुक्ला दंपत्ति को प्रति एकड़ 1.25 लाख रुपए की आमदनी

Editor Editor
March 24, 2026
bijli

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत

Editor Editor
March 24, 2026
nvh

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ एवं खेल स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

Editor Editor
March 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार