Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
IMG 20241228 WA0010 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

बिलासपुर के दौरे पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव पिंगुआ, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया

Editor Editor
December 28, 2024 2 Mins Read
242 Views
0 Comments

रायपुर। अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आज बिलासपुर जिले का दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। श्री पिंगुआ ने धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं के सिलाई के कार्य को सराहा। उन्होंने इस अवसर पर दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी सचिव पिंगुआ सबसे पहले बिल्हा ब्लॉक के हिर्री धान खरीदी पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। धान उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 78 हजार से ज्यादा किसानों से 3.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान से कुल 36 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ ने निरीक्षण के क्रम में तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का मुआयना किया। श्रीमती मंटोरा कौशिक ने बताया कि उन्हें दो किश्त की राशि जारी हो चुकी है। श्रीमती कौशिक ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। प्रभारी सचिव ने आवास निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयना किया। यहां नारी शक्ति समूह की 100 दीदियां सिलाई कार्य कर रही हैं। प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने दीदियों द्वारा तैयार किए गए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। दीदियों ने बताया कि उन्हें लगातार कपड़ों के ऑर्डर मिल रहे हैं। प्रतिमाह सभी को 8 से दस हजार की आमदनी हो रही है। प्रभारी सचिव ने सकरी थाने का निरीक्षण कर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम को भी देखा।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

IMG 20241222 WA0041 copy 1280x720
Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कर्मचारी हित में लिया गया निर्णय: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में किया गया संशोधन

IMG 20241228 WA0012 copy 1280x720
Next

पांच सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, 53.95 करोड़ मंजूर, 42 गांवों का सर्वेक्षण पूरा

Next
IMG 20241228 WA0012 copy 1280x720
December 28, 2024

पांच सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, 53.95 करोड़ मंजूर, 42 गांवों का सर्वेक्षण पूरा

Previous
December 28, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कर्मचारी हित में लिया गया निर्णय: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में किया गया संशोधन

IMG 20241222 WA0041 copy 1280x720

Related Posts

1778593158 58dabb73227c124ce84d 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अगुवाई मा अब घर-दुआर तक पहुँचत हे सरकारी योजना

Editor Editor
May 12, 2026
1778592244 81b24a6545cfba280eb8 1

गैस सिलेंडर फटे ले 4 झन के मौत, स्वास्थ्य मंत्री ह परिवार वाले मन ले मिलके जताइन दुख

Editor Editor
May 12, 2026
1778590377 ebcc64c137c1bc44720d

“घर के बाड़ी ले संवरही मनखे मन के भविष्य”: जड़ी-बूटी के खेती ले मिलही पक्का रोजगार

Editor Editor
May 12, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 5.45.25 PM

“नर्सिंग सिस्टर” अब कहाही “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” अउ “स्टाफ नर्स” बनिन “नर्सिंग ऑफिसर”

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार