Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.11.54 PM
जोहार छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता

Editor Editor
October 26, 2026 2 Mins Read
32 Views
0 Comments

दक्षिण बस्तर के पांच जिलों पर विशेष नजर, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश

रायपुर, बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सभी जिलों के कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। अधिकारियों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखने, राहत शिविरों को 24 घंटे तैयार रखने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

किसानों को फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए मौसम आधारित सलाह जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, NDRF और SDRF की टीमों को निर्धारित स्थानों पर तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

प्रशासन ने बिजली और दूरसंचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ तेज हवाओं से पेड़ गिरने की स्थिति में सड़कों को तत्काल साफ करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कच्चे मकानों, होर्डिंग्स और अन्य कमजोर संरचनाओं का आकलन कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को भी कहा गया है।

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सचिव शम्मी आबिदी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव अमित कटारिया सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। राज्य शासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य चक्रवात के संभावित प्रभाव के दौरान जनहानि को शून्य रखना है।

Tags:

Arnab CycloneBastar Newschhattisgarh newsCyclone AlertDisaster ManagementWeather Alert

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.43.10 PM
Previous

बेमेतरा में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का निरीक्षण, रोजगार बढ़ाने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 10 26 at 2.28.55 PM
Next

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

Next
WhatsApp Image 2026 10 26 at 2.28.55 PM
October 26, 2026

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

Previous
October 26, 2026

बेमेतरा में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का निरीक्षण, रोजगार बढ़ाने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.43.10 PM

Related Posts

79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.52.02 PM

बस्तर के 5 लाख परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, स्वावलंबी बस्तर अभियान की समीक्षा

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार