Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1001702926
एक्सक्लूजिवखबर छत्तीसगढ़

अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के शूरवीर जवानों को किया सम्मानित

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 3, 2025 2 Mins Read
227 Views
0 Comments

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस दौरान गृह मंत्री ने करेंगुट्टा पहाड़ी पर चले ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में हिस्सा लेने वाले जवानों को विशेष सम्मान प्रदान किया।

सीएम साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के परिणामस्वरूप:453 माओवादी मारे गए (न्यूट्रलाइज),1616 माओवादी गिरफ्तार हुए,1666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया,65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए . सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ

बस्तर की स्थिति पर भी की चर्चा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बस्तर में हाल ही में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने गृह मंत्री को राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और बताया कि प्रभावित इलाकों में प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुंचाने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने में जुटा है।

सीएम ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए विशेष पैकेज और अतिरिक्त संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं।

नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का सम्मान

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करेंगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे लंबे नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का सम्मान किया। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया था और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

यह अभियान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर अप्रैल-मई माह में चलाया गया था। इसे नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट माना जा रहा है, क्योंकि बीजापुर जिले की करेंगुट्टा की पहाड़ियां नक्सलियों का सबसे सुरक्षित गढ़ मानी जाती थीं। लेकिन इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों का वहां कब्जा हो गया और नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा|

गृहमंत्री ने जवानों को दी बधाई

गृहमंत्री ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल सुरक्षा के मोर्चे पर बल्कि विकास और शांति की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार माओवादियों के सम्पूर्ण उन्मूलन तक आक्रामक अभियान जारी रखेगी और साथ ही विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी बुनियादी सुविधाओं को तेजी से पहुंचाकर स्थायी शांति की नींव रखी जाएगी। उन्होंने करेंगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के उन जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAI

Share Article

Other Articles

1001702797
Previous

बीजेपी चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम

1001703613
Next

महादेव घाट के विसर्जन कुंड में होंगी श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Next
1001703613
September 3, 2025

महादेव घाट के विसर्जन कुंड में होंगी श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Previous
September 3, 2025

बीजेपी चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम

1001702797

Related Posts

white border export 2026 05 13T17 41 02 WhatsApp Image 2026 05 13 at 9.44.07 PM 1

एशियाई मंच मा चमकिस छत्तीसगढ़ के बेटी

Editor Editor
May 13, 2026
WhatsApp Image 2026 05 13 at 8.07.00 PM

सासन के मिशन मोड मा करे जाए वाले काम के होईस समीक्षा

Editor Editor
May 13, 2026
WhatsApp Image 2026 05 13 at 7.42.27 PM

10 बछर ले खाँसी मा खून के पीरा सहत युवक ला अम्बेडकर अस्पताल मा मिलीस नवा जिंदगी

Editor Editor
May 13, 2026
WhatsApp Image 2026 05 13 at 7.36.56 PM

नवा रायपुर के आईआईआईटी (IIIT) मा डिजिटल दक्षता अउ एआई (AI) एकीकरण ऊपर चरणबद्ध प्रशिक्षण पूरा

Editor Editor
May 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार