Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
anupam bhargav 1000x600 1
छॉलीवुड समाचार

जो दिल में, वही जबान में रहता था..

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
October 5, 2023 3 Mins Read
1.9K Views
0 Comments

अनुपम भार्गव का आखिरी मैसेज- दिसंबर में छालीवुड का बिजनेस अच्छा होगा

ताबीर@सिने36. छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का एक सितारा अनुपम भार्गव हमेशा के लिए अनंत में लीन हो गए हैं। अभिनय और निर्देशन दोनों में अनुपम की अच्छी पकड़ थी। मुझे कल रात 9.55 बजे अभिनेत्री काजल सोनबेर ने फोन में इस दुखद खबर की सूचना दी। मेरे मुंह से निकला- मजाक कर रही हो? क्योंकि ऐसी खबरों पर विश्वास करना इतना आसान नहीं होता। उसी वक्त एक वाट्सऐप ग्रुप में निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने इस आशय की सूचना पोस्ट की। दिलीप नामपल्लीवार ने मुझे एक नंबर सेंड किया और उस नंबर से भीखम का नंबर मिला। भीखम ने अनुपम भार्गव की फिल्म तीन ठन भोकवा में काम किया है। भीखम से बात कर पूरा मामला क्लियर हुआ।

anupam bhargav1

भीखम ने बताया कि अनुपम सरकंडा में रहते थे। उनका घर और ससुराल दोनों वहीं है। उनकी कर्मभूमि इन दिनों रायपुर थी इसलिए वे वहीं रहते थे। बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए। सरगांव के पास एक ट्रेलर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में उनका कंधा ही खिसक गया था। भीखम ने बताया, मैं बिलासपुर में रहता हूं। मुझे किसी का फोन आया तो मैं हॉस्पिटल गया। तब तक अनुपम जी गुजर चुके थे।

anupam bhargav2

एक्टर व डायरेक्टर अनुपम भार्गव नहीं रहे। ये खबर जैसे ही आग की तरह फैली हर कोई स्तब्ध था। वजह- कैसे यकीन किया जाए। लेकिन विश्वास तो करना ही होता है। कुदरत के सत्य को स्वीकारने के लिए अलावा और कोई विकल्प भी तो नहीं। जब बात सत्य की निकली है तो अनुपम भार्गव सत्य के काफी करीब रहे हैं। साथी रे… फिल्म के दौरान मेरी उनसे मुलाकात होती रही। उस फिल्म का मैंने जो रिव्यू किया उस पर उनकी पूरी सहमति थी। उन्हें सच स्वीकारने में जरा भी हिचक नहीं थी।

anupam bhargav3

जब उनकी जिमिकांदा रिलीज होने वाली थी। मेरा उनसे राफ्ता नहीं हो पा रहा था। फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने मुझे एक सच बताया था कि- कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते थे कि मेरी और आपकी बातचीत हो। इशारों-इशारों में कुछ नाम भी उजागर हुए। यानी सच अब भी साथ था। फिर उनकी अगली फिल्म आई खाटी मितान कृष्णा अनुज। इस मूवी की पीसी गढक़लेवा में हुई थी। मैंने उनका इंटरव्यू भी किया था।

anupam bhargav4

मेरी उनसे आखिरी बातचीत वाट्सऐप चैटिंग से हुई। 14 सितंबर रात साढ़े दस बजे उन्होंने वाइस नोट भेजा। मैं भी वाइस से ही रिप्लाई करता रहा। तब भी वे वही कह रहे थे जो उनके दिल में था। आखिर में उन्होंने वाइस नोट नहीं भेजा बल्कि लिखा कि- दिसंबर में छालीवुड का अच्छा बिजनेस होगा। एक लाइन में कहें तो अनुपम भार्गव के जो दिल में, वही जबान में रहता था।

Tags:

Chhattisgarhraipur news

Share Article

Other Articles

1696433526 016843d170b9755df165 1
Previous

’मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी स्कोर’’ अनुसार राज्य में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

pranav jha 1000x600 1
Next

क्या 2024 प्रणव झा के लिए लकी साबित होगा?

Next
pranav jha 1000x600 1
October 5, 2023

क्या 2024 प्रणव झा के लिए लकी साबित होगा?

Previous
October 5, 2023

’मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी स्कोर’’ अनुसार राज्य में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

1696433526 016843d170b9755df165 1

Related Posts

c3756cca 88ac 4780 be7c 58e2a426c931 1

बकरी पालन बना आत्मनिर्भरता का आधार

Editor Editor
July 28, 2026
df2d3e55 d86c 4208 9900 70e71879089d 1

धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

Editor Editor
July 28, 2026
179bd2b6 12d1 4ba4 9be7 fa1ff8681d73 1

पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

Editor Editor
July 28, 2026
e87f85f4 f02a 4c36 b864 fb8605e1314d 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

Editor Editor
July 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार