Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 06 02T213935.609 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 2, 2025 One Min Read
113 Views
0 Comments

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा को बेहतर और समावेशी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इस पहल के अंतर्गत बस्तर संभाग के सात जिलों में कुल 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।

बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और सुकमा में संचालित ऐसी शालाएं, जहाँ छात्र संख्या कम है या एक ही परिसर में कई शालाएं हैं, उन्हें एकीकृत किया जा रहा है। बस्तर में 274, बीजापुर में 65, कोण्डागांव में 394, नारायणपुर में 80, दंतेवाड़ा में 76, कांकेर में 584 और सुकमा में 138 शालाएं इस योजना में शामिल हैं।

इस युक्तियुक्तकरण से एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन शालाओं में अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना संभव होगी। साथ ही, एकीकृत विद्यालयों में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और खेल सामग्री जैसे संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग के अनुसार, एक ही परिसर में पढ़ाई से छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। प्रशासनिक खर्च में भी बचत होगी, जिसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में लगाया जाएगा। यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल मानी जा रही है, जिससे हजारों बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

cmm
Previous

 हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

image 2025 06 02T214418.415 780x470 1
Next

सीएम साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात

Next
image 2025 06 02T214418.415 780x470 1
June 2, 2025

सीएम साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात

Previous
June 1, 2025

 हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

cmm

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 11 at 1.05.13 PM

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 12.29.40 PM

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

Editor Editor
March 11, 2026
Vidhansabha cg 2

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg 1

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, गृह, जेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का बजट पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार