Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1788010192 b3c625992434e22b9031
खबर छत्तीसगढ़

अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, दो माह में 6 हजार से अधिक मरीजों ने कराया जांच

Editor Editor
August 29, 2026 2 Mins Read
18 Views
0 Comments

रायगढ़ जिला चिकित्सालय में 25 हजार 835 जांचें पूरी, 134 प्रकार की जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की अटल आरोग्य लैब योजना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में संचालित अटल आरोग्य लैब से मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका लाभ बड़ी संख्या में मरीजों को मिल रहा है। बीते दो माह में 6 हजार 44 मरीजों ने लैब की सुविधा का लाभ उठाया है। इस अवधि में कुल 25 हजार 835 जांचें संपन्न की जा चुकी हैं।

जिला चिकित्सालय स्थित अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की विभिन्न चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीजों को आवश्यक जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर निर्भरता कम हुई है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निःशुल्क जांच की यह सुविधा उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्च को कम करने में भी मददगार साबित हो रही है।

अटल आरोग्य लैब योजना का उद्देश्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक एवं विश्वसनीय जांच सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए आवश्यक जांच उनके जिले में ही उपलब्ध हो सके। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

लैब में जांच प्रक्रिया को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है। जांच के उपरांत रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ती और चिकित्सकों को भी समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से उपचार प्रक्रिया में तेजी आती है।

अटल आरोग्य लैब के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में जांच सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक जांच, समय पर रिपोर्ट और बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है। निःशुल्क जांच की सुविधा से आर्थिक बचत के साथ मरीजों का समय भी बच रहा है। यह पहल प्रदेश में सुलभ और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 08 29 at 4.39.38 PM
Previous

बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

WhatsApp Image 2026 08 29 at 6.39.21 PM
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार

Next
WhatsApp Image 2026 08 29 at 6.39.21 PM
August 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार

Previous
August 29, 2026

बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

WhatsApp Image 2026 08 29 at 4.39.38 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार