हरेली पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड में रहा हैशटैग अभियान, #सुशासनकीहरेली*
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने सुबह से ही गौवंशों और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। आज मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली तिहार की धूम रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों, आम जनता के साथ सपरिवार यह त्यौहार […]
हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में नज़र आ रहा छत्तीसगढ़ का अनोखा रंग, देखिए तस्वीरें
रायपुर। हरेली पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय रायपुर में बिखरा छत्तीसगढ़िया रंग, कलाकारों और युवाओं द्वारा गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास में गेड़ी की चढ़ाई के साथ ही भौंरा, गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, कंचा (बाँटी) युवा खेल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 03 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि गुप्त जी का काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत परिमार्जित खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। देशवासियों के […]
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री बैस को दी जन्मदिवस की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने बैस को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह […]
हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से
रायपुर। हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है। हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आयेंगे। गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आयेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी तथा अतिथिगण इस अवसर पर हरेली का आनंद लेंगे और […]
सरकार फिर शुरू करेंगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल वितरण योजना : मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर में की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। आज जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान साय ने रिमोट का […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों वनाधिकार पत्र का फौती-नामांतरण किसान पुस्तिका पाकर हर्षित हुईं सुनामनी और बुधरी
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जगदलपुर प्रवास पर गुंडाधुर कृषि कॉलेज कुम्हरावंड में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान वन अधिकार पत्रक धारकों के फौती पर उनके वारिसानों के नाम पर फौती-नामांतरण वन अधिकार पत्र पुस्तिका का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों किसान पुस्तिका पाकर जगदलपुर तहसील के कुम्हली […]
राज्यपाल रमेन डेका नई दिल्ली में राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होंगे
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका शपथ ग्रहण के बाद आज दोपहर 02:55 बजे नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
राज्यपाल डेका कृषि मंत्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के सेक्टर-24 नया रायपुर स्थित निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने निवास परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उनके साथ प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का किया अवलोकन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नए सीएम हाउस परिसर का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम […]