दयाराम का सपना हुआ साकार, PM आवास के तहत मकान बनने से परिवार में आई खुशियां
उत्तर बस्तर कांकेर. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और बेघर परिवार के लोगों का सपना साकार कर रही है, जो पक्के आवास की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत हाटकोंदल निवासी दयाराम इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और […]
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि
लोरमी। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती के अवसर पर लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने X प्लेटफार्म पर बताया कि इस समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज जिला इकाई मुंगेली द्वारा किया गया था। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने गुरु रविदास के […]
सुकमा के नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना से विकास की रोशनी पहुंचने लगी है। इसी के तहत सुकमा जिले के अंतिम ब्लॉक कोंटा के पूवर्ती कैंप अंतर्गत नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के ग्राम टेकलगुड़ियम के 75 […]
छत्तीसगढ़ में हीटवेव, हरियाणा में बारिश; जम्मू में बर्फबारी का अलर्ट
दिल्ली। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 राज्यों में तेज गर्मी का अलर्ट और 9 राज्यों में बारिश और तूफान की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह बर्फबारी और बारिश हुई। घाटी के बारामूला और श्रीनगर में बर्फबारी और बारिश देखी गई है। गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट […]
होली के दिन 4 राज्यों में हिंसा; बिहार में ASI की मौत, झारखंड-पंजाब और बंगाल में भी उत्पात
दिल्ली। शुक्रवार को होली और जुमा के मौके पर देश के 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं। बिहार के मुंगेर में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, वहीं झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी उपद्रव की घटनाएं सामने आईं। पटना में दो गुटों में होलिका दहन का विवाद होली के दिन पथराव तक पहुंच […]
कोण्डागांव में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक
कोण्डागांव. भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक पुरुष उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। जिला रोजगार अधिकारी पवन कुमार नेताम ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क या स्टोर कीपर, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमेन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी हेतु शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी […]
CM साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह […]
पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ खड़े हुए चुनाव में, बीजेपी नेता सहित उनकी पत्नियां पर कार्रवाई
कोरबा। पंचायत चुनाव में बागी बनकर पार्टी का नुकसान करने वाले नेताओं पर बीजेपी की कार्रवाई जारी है। बीजेपी के पदाधिकारियों ने इसी कडी में कोरबा में जनपद पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी पत्नियों को बागी होकर चुनाव लड़वाने वाले भाजपा के दो नेताओं और उनकी पत्नियों को पार्टी […]
24 मार्च को राष्ट्रपति और 30 मार्च को पीएम मोदी आएंगे छत्तीसगढ़
रायपुर। 24 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इसके ठीक 6 दिन बाद, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी इन दोनों प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा […]
तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले मैनपुर के आरोपियो की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेंदुए के शावकों की तस्करी से जुड़े मामले में शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी अचल संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। यह कार्रवाई सात मार्च को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई। ईडी की जांच के अनुसार, शब्बीर अली और राकेश निषाद […]