Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 30 at 11.09.39 PM
जोहार छत्तीसगढ़

बैलाडिला बुल्स की धमाकेदार जीत, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Editor Editor
October 30, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से भिड़ेगी न्यायधानी नाइट्स, दूसरे मुकाबले में बैलाडिला और मैनपाट आमने-सामने

रायपुर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लीग मुकाबलों का रोमांच अब सेमीफाइनल तक पहुंच गया है। बैलाडिला बुल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चक्रधर चैंपियंस को 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ ही संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता भी साफ हो गया।

सेमीफाइनल के मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में शाम 5:30 बजे टॉप क्वालीफायर न्यायधानी नाइट्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में शाम 7:30 बजे बैलाडिला बुल्स और मैनपाट टाइटन्स आमने-सामने होंगे।

पहले मिनट में गोल कर बुल्स ने दिखाई आक्रामकता

बैलाडिला बुल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत थी। चिंगलेनसाना सिंह की टीम ने मैच के पहले ही मिनट में आनंद के शानदार रिवर्स फ्लिक गोल से बढ़त हासिल कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

पहले क्वार्टर में चक्रधर चैंपियंस को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन डलेश्वर यादव ने युवराज वाल्मीकि के प्रयास को रोककर बुल्स की बढ़त कायम रखी। इसके बाद जसकरण सिंह ने लीग में अपना सातवां गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। कुछ ही देर बाद उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की बढ़त और मजबूत कर दी।

जसकरण और आनंद के गोल से चक्रधर पर बढ़ा दबाव

तीसरे क्वार्टर में जसकरण सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए अपना चौथा गोल पूरा किया। इसके बाद आनंद ने चक्रधर के डिफेंडरों को छकाते हुए एक और गोल दागा। गोपाल ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले रिबाउंड पर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर बैलाडिला की जीत का अंतर 6-2 कर दिया। इस जीत के साथ टीम ने गोल अंतर +2 करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

चक्रधर चैंपियंस की ओर से खोगेश्वर बाग ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया, जबकि अंतिम क्वार्टर में युवराज वाल्मीकि ने रिवर्स हिट से दूसरा गोल दागा। कप्तान एस.वी. सुनील ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन फॉरवर्ड खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी के कारण टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। दो गोल के बावजूद चक्रधर की टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई।

संस्कारधानी की जीत ने भी खोला सेमीफाइनल का रास्ता

इससे पहले संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मैनपाट टाइटन्स को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी थीं। आशीष तानी पूर्ति की शानदार हैट्रिक ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के साथ आशीष के टूर्नामेंट में कुल गोल 12 हो गए और संस्कारधानी का गोल अंतर +2 पर पहुंच गया।

हालांकि, स्ट्राइकर्स की सेमीफाइनल में जगह बैलाडिला और चक्रधर के मुकाबले के नतीजे पर निर्भर थी। बैलाडिला की जीत के साथ ही संस्कारधानी का रास्ता भी साफ हो गया। अब दोनों टीमों के सामने फाइनल में पहुंचने की चुनौती है।

Tags:

Bailadila BullsChhattisgarh Hockey LeagueHockey Semi FinalMainpat TitansSanskardhani Strikers

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 30 at 11.08.48 PM
Previous

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की बड़ी जीत, आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से मैनपाट टाइटन्स को मिली पहली हार

images 9 1 1
Next

बच्चों को भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच, योगी सरकार ने तय किए मानक

Next
images 9 1 1
October 30, 2026

बच्चों को भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच, योगी सरकार ने तय किए मानक

Previous
October 30, 2026

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की बड़ी जीत, आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से मैनपाट टाइटन्स को मिली पहली हार

WhatsApp Image 2026 10 30 at 11.08.48 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 30 at 11.08.48 PM

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की बड़ी जीत, आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से मैनपाट टाइटन्स को मिली पहली हार

Editor Editor
October 30, 2026
images 5 1

ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता होगा आसान, करेलीबड़ी और सुहेला में खुलेंगे नए सरकारी कॉलेज

Editor Editor
October 30, 2026
WhatsApp Image 2026 10 30 at 7.29.58 PM

महतारी वंदन योजना से बेटियों के भविष्य को संवार रहीं महिलाएं, सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं राशि

Editor Editor
October 30, 2026
WhatsApp Image 2026 10 30 at 7.43.14 PM

छत्तीसगढ़ में UCC पर सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव, महिला अधिकारों और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण पर जोर

Editor Editor
October 30, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार