Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 12
खबर छत्तीसगढ़

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सप्तम दीक्षांत समारोह, बीएएलएलबी ऑनर्स के 150, एलएल.एम. प्रोग्राम के 90 छात्रों को प्रदान की गई डिग्री

Editor Editor
December 17, 2023 2 Mins Read
356 Views
0 Comments

रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू) रायपुर का सप्तम दीक्षांत समारोह आज नवा रायपुर में उच्चतम न्यायालय एवं हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलाध्यक्ष न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा विशिष्ट के रूप में शामिल हुए।

यह समारोह विश्वविद्यालय के वैधानिक समितियों के सदस्यों, वाईस-चांसलर तथा डीन्स द्वारा अकादमिक प्रोसेशन के साथ आरम्भ हुआ। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं एचएनएलयू के कुलपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कार्यक्रम में छात्रों को डिग्री प्रदान की। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़, तथा न्यायमूर्ति श्री पी. सैम कोशी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, तेलंगाना, न्यायमूर्ति जी. रघुराम, पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों द्वारा दीक्षांत समारोह में बीएएलएलबी ऑनर्स के 150 छात्रों को तथा एल.एल.एम. प्रोग्राम के 90 छात्रों ने डिग्री दी गई। इसी प्रकार 4 पीएच.डी. स्कॉलर्स को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने समारोह के दीक्षांत सम्बोधन में विधि कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए बदलाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधि क्षेत्र में महिलाओं तथा छात्राओं ही बढ़ती सहभागिता तथा प्रभाव पर ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने विभिन्न कैरियर अवसर जैसे जुडिशरी शिक्षण, रिसर्च या किसी लॉ फर्म आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधि क्षेत्र में सफलता का एक मात्र सूत्र परिश्रम है। उन्होंने डिग्री अर्जित करने वाले स्टूडेंट्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

दीक्षांत कार्यक्रम में विशिष्ट शिक्षाविद विशेषकर प्रो. (डॉ.) रणबीर सिंह, प्रो-चान्सलर, आईआईएलएम विश्वविद्यालय, प्रो. (डॉ.) आर. वेंकटा राव, निदेशक, इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च, गोवा, प्रो. (डॉ.) परमजीत जसवाल, कुलपति, एसआरएम यूनिवर्सिटी, सोनीपत, प्रो. (डॉ.) विजेंद्र कुमार, कुलपति, एमएनएलयू, नागपुर, प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल, कुलपति, एचपीएनएलयू शिमला, प्रो. (डॉ.) एस. शांताकुमार, निदेशक, जीएनएलयू, गांधीनगर भी इस समारोह में शामिल हुए।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 14 1
Previous

रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Untitled 13 1
Next

रमन सिंह ने भाजपा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Next
Untitled 13 1
December 17, 2023

रमन सिंह ने भाजपा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Previous
December 17, 2023

रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Untitled 14 1

Related Posts

1775115704 8e568c0c1e44587890fc

विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर विशेष पहल

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 12.46.12 PMvbhf

जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

Editor Editor
April 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार