Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pm awas
खबर छत्तीसगढ़

बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारो को मिला सुरक्षित आवास

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
January 21, 2026 One Min Read
36 Views
0 Comments

जीवन सोनी को मौसम की परेशानी से मिली राहत

शासन की योजनाएं गांवों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्राम पंचायत रामचंद्रपुर के निवासी जीवन सोनी को पक्के आवास का लाभ मिला है।जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री जीवन सोनी बताते हैं कि पहले वे कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में पानी टपकने और दीवारों की जर्जर स्थिति के कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवेदन किया। पात्रता परीक्षण पूर्ण होने पर उन्हें आवास निर्माण के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। इस मदद से उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ। अब श्री जीवन सोनी और उनका परिवार सुरक्षित घर में रह रहे हैं। अब उनके पास सुरक्षित छत, मजबूत दीवारें और रहने के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हैं। पक्का घर मिलने से बरसात, ठंड और गर्मी की परेशानी कम हुई है। घर बनने के बाद परिवार को सुकून मिला है और रोजमर्रा की जिंदगी पहले से बेहतर हुई है।

जीवन सोनी शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को एक सुरक्षित जीवन दिया है प्रधानमंत्री की मंशानुरूप एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव के हर पात्र निम्न वर्गीय परिवारों को सुरक्षित छत मिल रही है और उनके जीवन में बदलाव आ रहा है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

chandel
Previous

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल के बोझ से दिला रही राहत

say
Next

छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी : मुख्यमंत्री साय

Next
say
January 21, 2026

छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी : मुख्यमंत्री साय

Previous
January 21, 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल के बोझ से दिला रही राहत

chandel

Related Posts

Gemini Generated Image vqj68kvqj68kvqj6

भारत म महिला-नेतृत्व विकास: सशक्तिकरण ले नेतृत्व तक

Editor Editor
April 8, 2026
1775570955 41a8f6d0d683b3f68a87

कोरबा के जीवनदायिनी ला मिलही ’अमृत’: 165 करोड़ ले संवरही हसदेव के धारा

Editor Editor
April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 9.45.11 PM

नक्सलवाद के खात्मा के बाद बदलिस तस्वीर :अब गाँव ले सहर तक आसान होइस सफर

Editor Editor
April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 9.40.35 PM

शासन के जनकल्याणकारी योजना मन ले संवरिस जिंदगी

Editor Editor
April 7, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार