Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
CM with Mandviya
खबर छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, सीएम साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
August 1, 2025 One Min Read
112 Views
0 Comments

बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, सीएम साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” के रूप में आयोजित करने की सहमति प्रदान की गई। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड के मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिससे राज्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) का क्षेत्रीय केंद्र छत्तीसगढ़ में स्थापित करने तथा राज्य में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए नए स्टेडियम एवं प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की माँग भी रखी। केंद्रीय मंत्री ने इन विषयों पर भी शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत भी उपस्थित थे।

Tags:

#New DELHIcg newsChhattisgarhCM SAIKhelo India Trible's gameLNIPEMansukh mandviyaMedical and Nursing collage

Share Article

Other Articles

CM with Gadkari
Previous

छत्तीसगढ़ में 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर लगेगी मुहर

CM MET PM
Next

पीएम मोदी से मिले सीएम साय, अमृत रजत महोत्सव का दिया न्योता

Next
CM MET PM
August 1, 2025

पीएम मोदी से मिले सीएम साय, अमृत रजत महोत्सव का दिया न्योता

Previous
August 1, 2025

छत्तीसगढ़ में 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर लगेगी मुहर

CM with Gadkari

Related Posts

white border export 2026 05 09T13 11 49 WhatsApp Image 2026 05 09 at 6.35.28 PM 1

सफलता के कहानी :बिना केमिकल, बंपर मुनाफा: डोलनारायण के जैविक मिरचा ह बजार मं मचाइस धूम

Editor Editor
May 9, 2026
1778310782 0dcc3903490c5be1918d

सुशासन तिहार ले मिलत हे मुस्कान, सरकार रखत हे जरूरतमंद के धियान

Editor Editor
May 9, 2026
1777979193 bd33558ef5ffd3d1c81e

सुशासन तिहार 2026: 16 मई के जामटोली अउ कुनकुरी मं लगही जनसमस्या निवारण शिविर

Editor Editor
May 9, 2026
1778314649 36eb44a283f9678d5550

सुशासन तिहार: औरदा मं साकार होइस सपना के आशियाना, हितग्राही मन ला मिलिस पक्का मकान के चाबी

Editor Editor
May 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार