Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 43 1
खबर छत्तीसगढ़

नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा

Editor Editor
January 2, 2024 2 Mins Read
324 Views
0 Comments

‘

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नन्हें कदमों की एक ऊंची उड़ान भरना बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वनांचल के इन बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मलखम्ब जैसे कठिन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने इसी तरह सतत आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।

इस दौरान बच्चों ने खुशी-खुशी बताया कि अक्टूबर 2023 में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट‘ सीजन में देश के लगभग 200 टीमों को पछाड़कर उनकी टीम विजय प्राप्त कर चुकी है और आगामी समय में अमेरिकाज गॉट टैलेंट, बिट्रेन गॉट टैलेंट, जर्मन गॉट टैलेंट एवं कनाडियन गॉट टैलेंट आदि प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की संभावना है। इसकी तैयारी नियमित तौर पर की जा रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इन प्रतियोगिताओं में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मुलाकात के दौरान टीम में 6 वर्षीय मलखम्ब खिलाड़ी मास्टर सुरेश पोटाई के अलावा श्री मनोज प्रसाद, श्री अजमत फरीदी, श्री समीर शोरी, श्री शुभम पोटाई, श्री राजेश कोर्राम, श्री युवराज सोम, श्री फूलसिंह सलाम, श्री नरेन्द्र गोटा, श्री श्यामलाल पोटाई, श्री राजेश सलाम आदि उपस्थित थे।

इस दौरान मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने बताया कि इंडिया गॉट टैलेंट‘ में देश के कला जगत के प्रतिष्ठित लोगों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मिला और उन्होंने भी मलखम्ब जैसे कठिन विधा के बारे में जाना और हमारी टीम की लगातार हौसला अफजाई करने के साथ ही खूब सराहना की।
गौरतलब है कि अबूझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के हाई स्कूल खेल मैदान में 2017 से स्थापित एवं संचालित है। इसमें नारायणपुर जिले के सुदूर वन क्षेत्रों के (अधिकांश अबुझमाड़) के गरीब आदिवासी बच्चे मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेते हैं। वर्तमान अवधि में यहाँ प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी नारायणपुर के विभिन्न स्कूल/आश्रमों में अध्ययनरत है, जो पार्ट-टाईम अकादमी आकर मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेकर प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अद्यतन स्थिति में कुल 412 मेडल प्राप्त कर न केवल जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 43
Previous

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शुष्क दिवस रहेगा

Untitled 41
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

Next
Untitled 41
January 3, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

Previous
January 2, 2024

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शुष्क दिवस रहेगा

Untitled 43

Related Posts

1777298862 17b60e737be0e9b0563a 1

इसरो के ‘यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम’ मा हिमांशी साहू के चयन: कलेक्टर ह करिन सम्मान

Editor Editor
April 27, 2026
1777290904 d6d39e903189c26fda68

नवरस अउ गियान-इंद्रिय के माध्यम ले दमदार गोठ-बात: जशपुर मा महिला समूह के ‘स्टोरी टेलिंग’ वर्कशॉप सफल

Editor Editor
April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 9.21.57 PM

हाथ करघा ले कमाई तक – नारी गाँव के महिला मन के सफलता के राज

Editor Editor
April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 8.37.47 PM

फूल मन के महक ले महकिस ईश्वरचरण पैकरा के किस्मत

Editor Editor
April 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार