Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787590262 b95b9e2287182867e92a
खबर छत्तीसगढ़

 बिहान ने बदली संगीता की तकदीर: हुनर बना रोजगार, आज हैं ‘लखपति दीदी’

Editor Editor
August 24, 2026 2 Mins Read
18 Views
0 Comments
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण पहल से मिली नई पहचान
  • ब्यूटी पार्लर से हर महीने 10 हजार रुपये की आय

रायपुर, कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैहरसरी की संगीता डहरिया आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की सशक्त पहचान बन गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जुड़ने के बाद उन्होंने अपने हुनर को स्वरोजगार में बदला और आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बनी हैं, बल्कि गांव की अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन चुकी हैं।

संगीता आज अपने गांव में सफलतापूर्वक ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हैं और इससे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। बिहान के माध्यम से उन्हें ऋण सुविधा उपलब्ध हुई, जिसने उनके छोटे व्यवसाय को नई गति दी। बढ़ती आय से वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए भी आर्थिक सहयोग कर रही हैं। उनकी बेटी कक्षा 11वीं और बेटा कक्षा 6वीं में अध्ययनरत है।

संगीता कहती हैं कि कभी उन्होंने नहीं सोचा था कि उनका हुनर एक दिन पूरे परिवार की आर्थिक ताकत बन जाएगा। वे भावुक होकर कहती हैं, आज मैं लखपति दीदी बन चुकी हूं। इसके पीछे हमारे विष्णु भइया का सहयोग और सरकार की योजनाओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने हम जैसी लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।

उनका कहना है कि पहले उनका अधिकांश समय केवल घरेलू कार्यों में बीतता था, लेकिन बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और आत्मविश्वास मिला। यही अवसर उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। आज वे सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं और अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ’’बिहान’’ जैसी योजनाएं प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

संगीता डहरिया की सफलता इस बात का सशक्त प्रमाण है कि अवसर, आत्मविश्वास और सरकारी सहयोग मिल जाए तो गांव की महिलाएं न केवल अपने सपनों को साकार कर सकती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा भी बन सकती हैं।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1787568999 366e513b723769370e54 1
Previous

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

1787586117 41f35019b67221897d8c 1
Next

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

Next
1787586117 41f35019b67221897d8c 1
August 24, 2026

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

Previous
August 24, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

1787568999 366e513b723769370e54 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार