Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 4
खबर छत्तीसगढ़

बिरहोर परिवार को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 2, 2025 2 Mins Read
139 Views
0 Comments

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगा में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ मिल रहा है। इस परिवार की 3 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, वहीं परिवार के मुखिया  सोनूराम बिरहोर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल गया है। इसके साथ ही, पूरे परिवार का आयुष्मान कार्ड बन गया है, जिससे इलाज की चिंता भी दूर हो गई है।

सोनूराम बिरहोर के परिवार की 3 महिलाएं  उनकी पत्नी   कुंवारी बाई और दो बहुएं  भजमति एवं रत्नी बाई  महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। इस योजना के तहत उन्हें हर माह 1,000 रुपये मिलते हैं, जिससे घर में 3,000 रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और घर चलाने में सहयोग दे रही हैं।

इसके अलावा, परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्का मकान मिला है, जिससे परिवार को बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने, गीली दीवारों और सांप-बिच्छुओं से होने वाले डर से राहत मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर जिला प्रशासन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारना और उनके परिवार में निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करना है। इस योजना के तहत विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ विशेष पिछड़ी जनजातियों तक भी पहुंच रहा है, जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं और उनके जीवन की दिशा बदल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं।

Tags:

Birhor familygot the benefitMahtari Vandan Yojana

Share Article

Other Articles

IMG 15032021 081930 1200 x 620 pixel
Previous

गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला

op1
Next

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर

Next
op1
March 3, 2025

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर

Previous
March 2, 2025

गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला

IMG 15032021 081930 1200 x 620 pixel

Related Posts

1774517977 a6467b30094a77a0f45e 1

राज्यपाल डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

Editor Editor
March 26, 2026
WhatsApp Image 2026 03 25 at 10.02.04 PM

छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

Editor Editor
March 26, 2026
nmnm

किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध

Editor Editor
March 25, 2026
zxfdsd

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात

Editor Editor
March 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार