Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 06 03T204734.118 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुंची बस सेवा, ग्रामीणों में उत्साह

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 3, 2025 One Min Read
184 Views
0 Comments

रायपुर । छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई बयार बह रही है। ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में 13 मई 2025 से नारायणपुर से ग्राम कुतुल तक पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

यह बस सेवा न केवल कुतुल, बल्कि कुरूषनार, बासिंग, कुंदला, कोहकामेटा, ईरकभट्टी, कच्चापाल और कोडलियर जैसे दुर्गम गांवों को भी जिला मुख्यालय से जोड़ती है। पहले इन गांवों के लोग पगडंडियों के सहारे और कई बार बीमारों को कंधे पर उठाकर लाने को मजबूर थे। खासकर बारिश में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। अब बस सेवा शुरू होने से आवागमन आसान हुआ है और ग्रामीण प्रशासनिक कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं और बाजार तक समय पर पहुंच पा रहे हैं।

इसी तरह नारायणपुर से मसपुर के लिए भी बस सेवा प्रारंभ की गई है, जिससे 14 अन्य गांवों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही 4जी मोबाइल टावरों की स्थापना से कस्तुरमेटा, मोहन्दी, मसपुर, गारपा, ईरकभट्टी सहित कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी पहुंची है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों बाद उन्हें विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला है। नियद नेल्ला नार योजना ने वास्तव में उनके जीवन में बदलाव की रोशनी पहुंचाई है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

nava cgg
Previous

 कौशल प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं और युवा हो रहे आत्मनिर्भर

image 2025 06 03T195442.046 780x470 1
Next

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना : CM साय

Next
image 2025 06 03T195442.046 780x470 1
June 3, 2025

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना : CM साय

Previous
June 2, 2025

 कौशल प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं और युवा हो रहे आत्मनिर्भर

nava cgg

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 30 at 8.46.03 PM

दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई

Editor Editor
May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 8.51.42 PM

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

Editor Editor
May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 9.46.06 PM

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

Editor Editor
May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 5.03.00 PM

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
May 30, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार