Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Sai cabinet 01
खबर छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक जारी, कई अह्म फैसलों पर मुहर लगने के आसार

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 30, 2025 2 Mins Read
155 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। आज की यह बैठक कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट की इस अह्म बैठक में प्रदेश के भीतर निवेश नीति पर गंभीर चर्चा के आसार हैं। सीएम विष्णुदेव साय ग्रीन स्टील पॉलिसी को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाने के पक्षधर हैं, जिससे प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ औद्योगिक गति भी मिल सकती है।

वहीं प्रदेश में रोजगार सृजन के मसले पर भी अह्म चर्चा की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में कई ऐसे विभाग हैं, जहां पर पद रिक्त हैं, तो दूसरी तरफ नई औद्योगिक निवेश के चलते भी रोजगार की संभावना को बल मिल रहा है। ऐसे में सरकार निवेश के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं को भी तलाश रही है, ताकी प्रदेश के बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिल सके।

इसके अलावा स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा को लेकर भी चर्चा की संभावना है। प्रदेश में सरकार ने युक्तियुक्तकरण के जरिए स्कूल शिक्षा के आधार को मजबूत करने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं। वहीं दूसरी तरफ उच्च शिक्षा के मानकों को पूरा करने के लिए भी सरकार गंभीर प्रयास करना चाह रही है, जिस पर समीक्षा की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जा सके।

इसके अलावा प्रदेश के किसानों की खुशहाली का ध्यान भी सरकार रखते आ रही है। छत्तीसगढ़ में जहां नई तकनीक को किसानों तक पहुंचाया गया है, वहीं उन्हें अल्पकालीन ब्याजमुक्त ऋण देकर सरकार किसानों को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में नए फैसले ले सकती है।

Tags:

AMMITABH JAINarun saoChief SecretaryCM SAISAI Cabinet

Share Article

Other Articles

MAHADEV
Previous

सीएम साय ने सेना के पराक्रम को किया नमन, ‘ऑपरेशन महादेव’ को सराहा

Sai cabinet 01
Next

साय कैबिनेट में रेत माफियाओं पर नकेल कसने का फैसला, जानिए क्या हैं दूसरे अह्म फैसले

Next
Sai cabinet 01
July 30, 2025

साय कैबिनेट में रेत माफियाओं पर नकेल कसने का फैसला, जानिए क्या हैं दूसरे अह्म फैसले

Previous
July 29, 2025

सीएम साय ने सेना के पराक्रम को किया नमन, ‘ऑपरेशन महादेव’ को सराहा

MAHADEV

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.59.01 PM

गन्ना बोनस बढ़ने से कबीरधाम के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपये

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.30.10 PM

धरमपुरा और बिरकोना में 78.51 लाख से बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.45.25 PM

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सरदार सिंह होंगे एंबेसडर, छह टीमों की जर्सी लॉन्च

Editor Editor
October 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार