Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 30T191714.670 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

नवा रायपुर का सीबीडी: स्मार्ट सिटी में आधुनिकता और नवाचार का संगम

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 30, 2025 One Min Read
136 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित नवा रायपुर के सेक्टर-21 स्थित सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) छत्तीसगढ़ की राजधानी का नया आधुनिक और तकनीकी केंद्र बनता जा रहा है। करीब 2.65 लाख वर्गफीट में फैले इस छह मंजिला परिसर में मिराज मल्टीप्लेक्स, आईपी क्लब रेस्टोरेंट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जैसी सुविधाएं पहले ही संचालित हो चुकी हैं।

सीबीडी को स्मार्ट सिटी की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया गया है, जहां एक ही स्थान पर मनोरंजन, खरीदारी, प्रशासनिक सेवाएं और तकनीकी शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां 100 से अधिक रिटेल दुकानों का आबंटन किया गया है, जिससे स्थानीय रोजगार और फुटफाल में वृद्धि हो रही है। जल्द ही यहां इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर भी शुरू होगा, जो वीआर, एआर और होलोग्राफिक तकनीकों से मनोरंजन का नया अनुभव देगा।

कॉम्प्लेक्स के भू-तल पर गोकुल सुपर मार्केट की शुरुआत भी होने जा रही है। वहीं द्वितीय तल पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा। मिराज सिनेमा के चलते सीबीडी पहले से ही नवा रायपुर का प्रमुख मनोरंजन स्थल बन चुका है।

सीबीडी केवल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं, बल्कि नवा रायपुर के आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक विकास का एक केंद्र बन रहा है। यह स्थान पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्टार्टअप्स के लिए भी एक मंच प्रदान करेगा, जिससे राजधानी की नई पहचान और समृद्धि सुनिश्चित होगी।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 29T142217.751
Previous

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है: सीएम विष्णुदेव साय

image 2025 05 30T192711.017 780x470 1
Next

मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर किया नमन

Next
image 2025 05 30T192711.017 780x470 1
May 30, 2025

मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर किया नमन

Previous
May 29, 2025

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है: सीएम विष्णुदेव साय

image 2025 05 29T142217.751

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.09.13 PM

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.05.14 PM

हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे

Editor Editor
April 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार