Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
yuva sanvad
खबर छत्तीसगढ़

सीएसवीटीयू में बनाया जाएगा सेंटर आफ एक्सीलेंस, 15 करोड़ की लागत से बनने वाली यूनिट में स्टार्टअप इकाइयों के प्रमोशन की होगी सुविधा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
August 4, 2023 4 Mins Read
478 Views
0 Comments

छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर केंद्र सरकार यदि जीएसटी वापस नहीं लेती है तो राज्य सरकार करेगी वहन

स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की।

उन्होंने कहा कि अभी बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। इस निर्णय को वापस लेने का अनुरोध हमने भारत सरकार से किया है। यह निर्णय यदि वापस नहीं होता तो इस राशि का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी लेकिन बच्चों पर अतिरिक्त भार नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी वर्गाे के हितों से संबंधित किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हमने पौने दो लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डाले। इससे बाजार में पैसा आया और छ्त्तीसगढ़ मंदी से दूर रहा। हमने उद्यानिकी विश्वविद्यालय आरंभ किया और मेडिकल कालेज भी खोले हैं। हमने 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिये हैं। 300 रीपा बनवाया है। 1186 करोड़ रुपए की राशि से 36 आईटीआई का उन्नयन कर रहे हैं। इससे दस हजार पद सृजित होंगे। जहां जहां भेंट मुलाकात होती है मुझसे लोग स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और सहकारी बैंक की माँग होती है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की जरूरत थी और कालेजों की भी। हमने दस इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी परंपरा को सहेजने की दिशा में भी हमने कार्य किया है। इस मौके पर गृह मंत्री और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पंचायत एवं उच्च शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, वरिष्ठ विधायक अरूण वोरा, विधायकगण देवेन्द्र यादव, संगीता सिन्हा, छन्नि साहू, छत्तीसगढ़ विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

इतनी वैकेंसी निकाली कि मुझे पोस्ट आने लगे कि अतेक उत्ता, धुर्रा वैकेंसी मत निकाल कका, तैयारी करे बर समय दे- मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 41 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली है। रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। यहां तक कि कोई कोई युवक मेरे पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं कि अतेक ऊत्ता-धुर्रा वैकेंसी मत निकाल कका, अभी मोर तैयारी नइ होय हे। अंकित ने यह प्रश्न पूछा था कि कृषि विभाग में पोस्ट जल्द निकाल दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही निकालेंगे। सुनील सिल्हारे ने कहा कि संगीत के टीचर की नियुक्ति कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इंदिरा संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में महाविद्यालय नहीं थे। अब यहां से संबद्ध 5 महाविद्यालय हो गये हैं इससे संगीत प्राध्यापकों की नियुक्ति की राह भी खुल गई है। विमल सोनी ने कहा कि कांस्टेबल की नियुक्ति भी शीघ्र कराइये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग में अन्य पदों की नियुक्ति चल रही है जैसे ही यह पूरी होती है हम कांस्टेबल में भर्ती प्रक्रिया आरंभ करा देंगे।

स्टाइपेंड बढ़ाने पर हो रहा विचार- नर्सिंग की एक छात्रा संजना ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की माँग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही विचार चल रहा है। हम इसे पक्का बढ़ा देंगे। आरती देशमुख ने कहा कि पालीटेक्निक में स्कोप तब बढ़ेगा जब यहां साफ्टवेयर कंपनियां आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर काम चल रहा है। जल्द ही आपको अच्छी सूचना मिलेगी।
जैसे रायपुर में नालंदा, वैसे ही दुर्ग में तक्षशिला- एक छात्र ने मुख्यमंत्री से कहा कि रायपुर में नालंदा परिसर बहुत अच्छा है। ऐसा ही परिसर यदि दुर्ग संभाग में भी हो जाए तो बहुत अच्छा है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा की तरह ही तक्षशिला परिसर दुर्ग में बनेगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। कमलेश साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोच मिलेंगे तो खेल और बढ़ेगा। आप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 8 आवासीय खेल अकादमी आरंभ की। नये स्टेडियम बनवाये हैं। अभी मैं बिलासपुर गया था वहां बहतराई स्टेडियम कितना बढ़िया बना है। अबूझमाड़ के खिलाड़ी मल्लखंभ के माध्यम से पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।

आल्हा और रैप शैली के गीतों से अपनी प्रतिभा दिखा मंत्रमुग्ध किया युवकों ने- बेमेतरा जिले के मनीष वर्मा ने आल्हा गीत के माध्यम से सबका मन खुश कर दिया। लेथे सबके धान ल भैया, देथे बढ़िया दाम, कका राज म खुश हे भारी, नोनी बाबू सब सियान। प्रतीक ने रैप गाना गाकर लोगों को खुश कर दिया। सभी युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले के युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं।

Tags:

bhupesh baghelcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

cm
Previous

मुख्यमंत्री 5 अगस्त को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 15.72 करोड़ रूपए की राशि

yuva sanvad1
Next

दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा

Next
yuva sanvad1
August 4, 2023

दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा

Previous
August 4, 2023

मुख्यमंत्री 5 अगस्त को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 15.72 करोड़ रूपए की राशि

cm

Related Posts

A New Dawn of Development in Naxal Free Bijapur

नक्सलवाद के रद्दा छोड़ विकास कोति बढ़िस बीजापुर: चार दसक बाद फेर सजिस पुजारी कांकेर अउ कोण्डापल्ली के अठवारिया बजार

www.jayjohar.com
May 17, 2026
Census 2027 The Impact of Chief Minister Sais Good Governance Policy

जनगणना 2027: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन नीति’ के असर

www.jayjohar.com
May 17, 2026
00 bed multipurpose hospital will be built at Ganwarghutri in Dharamjaigarh

वनांचल के मनखे मन ल बड़का सौगात, धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी म बनही 100 बिस्तर के अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

www.jayjohar.com
May 17, 2026
Inauguration of FSL Lab in Raigarh

मुख्यमंत्री ह सुशासन तिहार के बेरा म रायगढ़ म एफएसएल लैब के करिन शुभारंभ

www.jayjohar.com
May 17, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार