आईआईटी की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मेघालय के मंत्री ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर एल. हेक ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उपहार स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री हेक ने भी मुख्यमंत्री साय को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जूनी सरोवर समिति, ढनढनी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी से आए जूनी सरोवर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री साय को ग्राम ढनढनी में आयोजित जूनी सरोवर मेला […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उन्हें रामचत्रित मानस की प्रति भेंट की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ […]
जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री साय
रायपुर। ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले, प्रदेश सचिव भूपेन्द्र साहू एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित थे।
नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा
‘ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे […]
श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शुष्क दिवस रहेगा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह […]
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया, मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. […]
नववर्ष के पहले दिन मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण
रायपुर। ओपी चौधरी मंत्री चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। नववर्ष के पहले दिन वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा-अर्चना के पश्चात् कार्य भार ग्रहण किया। […]