मुख्य न्यायाधीश ने किया कोरिया-बैकुंठपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरिया बैकुंठपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय भवन की अधोसंरचना न्यायालय की गरिमा के अनुरूप पायी गयी। न्यायालय की साफ- सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। न्यायालय […]
बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी, विवाहित महिलाओं को 12000 रुपये, 500 में गैस कनेक्शन
रायपुर। राज्य के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आने वाले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे। […]
जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाती है एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा जब्त की गई दस लाख रुपए से कम की राशि की वापसी की कार्यवाही
रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान उड़नदस्ता दलों (FST – Flying Squad Team) और स्थैतिक निगरानी दलों (SST – Static Surveillance Team) द्वारा जब्त की गई दस लाख रुपए से कम की राशि की वापसी की कार्यवाही जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा की जाती […]
मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए हो रहे दो चरणों में मतदान के लिए मतदान दिवसों पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर 2023 को संबंधित 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा […]
रायपुर : धान उपार्जन के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण केन्द्र स्थापित
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के मुख्यालय में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0771-2425450, 2425463 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रबंधक आईटी विपणन श्री अमरदीप टोप्पो हैं। नियंत्रण […]
ओपन स्कूल: हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर 2023 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। हाई स्कूल का परीक्षाफल 24.47 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का परीक्षाफल 32.52 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 16,923 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 15,587 परीक्षार्थी परीक्षा […]
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 958 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय एवं आखिरी चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 958 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष रह गए है। आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 108 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर नगर दक्षिण […]
प्रथम चरण में मतदान वाले दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में मतदान वाले […]
भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किए तीन विशेष प्रेक्षक
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए तीन विशेष प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के बिहार कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार को छत्तीसगढ़ के लिए विशेष सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा के […]
नई तकनीकों ने बढ़ाईं निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता, मोबाइल एप्स के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रही है मतदान से लेकर प्रत्याशी तक की जानकारी
रायपुर। सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं सहभागिता बढ़ा रही हैं। प्रौद्योगिकी में निरंतर विकास का असर निर्वाचन कार्यों पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग नई तकनीकों और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग निर्वाचन को और ज्यादा सुगम, निष्पक्ष तथा समावेशी बनाने में कर […]