Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1695055490 a820a62041ab5748cb7a
खबर छत्तीसगढ़

सीएम ने कहा -सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़

Editor Editor
September 19, 2023 2 Mins Read
379 Views
0 Comments

रायपुर। पूरे देश में छत्तीसगढ़ आज सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बनकर उभरा है, हमने प्रदेश में सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई है। किसानों, आदिवासियों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर स्थित निजी होटल में निजी न्यूज चैनल के’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं क्योंकि मेहनतकश को उसकी मेहनत के अनुरूप पैसा मिल रहा है और वह खुशी-खुशी प्रदेश को गढ़ने तथा आगे बढ़ाने में स्वतः स्फूर्त होकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नक्सलियों का दायरा सिमट गया है। बस्तर अंचल में बंद स्कूलों को खोलने की बड़ी पहल हमने की है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हुआ है। हमने उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया है और इसके लिए अधोसंरचना निर्माण का काम कर रहे हैं। उद्योगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भरपूर सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने बीजापुर प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे प्रयासांे का सुखद परिणाम रहा कि इस सुदूर अंचल के जिले में लोग खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे हैं और मुख्यधारा में जुड़कर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बीजापुर में ट्रेक्टरों की बिक्रियां बढ़ी है और वहां शोरूम खुलने लगे। खेती-किसानी में उन्नत तकनीक के उपयोग से सम्पन्नता आ रही है। आज बीजापुर में गारमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर काम हुआ है।

Tags:

Chhattisgarhstate news

Share Article

Other Articles

1694877396 70c04a6766c105f102b0
Previous

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित

dhan kharidi
Next

मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 359.83 करोड़ रूपए के 325 विकास कार्यों की सौगात

Next
dhan kharidi
September 19, 2023

मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 359.83 करोड़ रूपए के 325 विकास कार्यों की सौगात

Previous
September 17, 2023

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित

1694877396 70c04a6766c105f102b0

Related Posts

malhana 1

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना खेती भ्रमण एवं प्रशिक्षण संपन्न

Editor Editor
March 11, 2026
ghar 1

घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह

Editor Editor
March 11, 2026
raman deka 4 1

अपनी भावनाओं, दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती है-श्री डेका

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 5.38.28 PM

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

Editor Editor
March 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार