Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.10.45 PM
Uncategorized

औद्योगिक निवेश के हब के रूप में उभर रहा छत्तीसगढ़

Editor Editor
September 21, 2026 2 Mins Read
23 Views
0 Comments

नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से निवेश, रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा

रायपुर, छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 1 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2030 तक प्रभावी इस नीति में निवेश आकर्षित करने के साथ स्थानीय रोजगार, एमएसएमई विकास, नवाचार और क्षेत्रीय औद्योगिक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया है।

नीति के तहत पात्र उद्योगों को कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी, ब्याज अनुदान, नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी में छूट, तकनीकी एवं पेटेंट सहायता तथा रोजगार आधारित प्रोत्साहन जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान है। पात्रता के अनुसार स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत तक छूट, कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी 50 प्रतिशत तक और ईपीएफ प्रतिपूर्ति 75 प्रतिशत तक मिल सकती है।

नए सेक्टरों में निवेश पर जोर

नई नीति का दायरा पारंपरिक खनिज आधारित उद्योगों तक सीमित नहीं है। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल एवं इंजीनियरिंग के साथ आईटी, डेटा सेंटर, एआई एवं रोबोटिक्स, रक्षा, एयरोस्पेस एवं स्पेस टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन दिया गया है।

एमएसएमई और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा

नीति में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को विशेष सहायता का प्रावधान किया गया है। पिछड़े और अपेक्षाकृत कम विकसित क्षेत्रों में निवेश को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने के साथ एससी-एसटी उद्यमियों के लिए भी विशेष पैकेज रखा गया है। रोजगार सृजन से जुड़े उद्योगों को सहायता देने और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने पर भी जोर है।

निवेश के साथ नवाचार पर फोकस

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में मौजूदा उद्योगों के विस्तार, विविधीकरण और आधुनिकीकरण के साथ नए और उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाया गया है। तकनीकी सहायता, पेटेंट और टेक्नोलॉजी खरीद के लिए प्रोत्साहन से उद्योगों को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया गया है। सरकार की पहल का फोकस छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने के साथ रोजगार, उद्यमिता और औद्योगिक विकास के नए अवसर तैयार करना है।

Tags:

Chhattisgarh InvestmentEmploymentIndustrial DevelopmentIndustrial PolicyMSMENew Industry

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 21 at 7.42.19 PM
Previous

भोरमदेव कॉरिडोर के काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश, हर 15 दिन में होगी प्रगति की समीक्षा

vdfgsfsdfscs
Next

1 अक्टूबर से GePNIC पोर्टल पर होंगी PWD की सभी निविदाएं, ठेकेदारों को मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Next
vdfgsfsdfscs
September 21, 2026

1 अक्टूबर से GePNIC पोर्टल पर होंगी PWD की सभी निविदाएं, ठेकेदारों को मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Previous
September 21, 2026

भोरमदेव कॉरिडोर के काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश, हर 15 दिन में होगी प्रगति की समीक्षा

WhatsApp Image 2026 09 21 at 7.42.19 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 16 at 4.13.36 PM

150 करोड़ के निवेश से नवा रायपुर में उद्योग, 3,500 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.55.51 PM

नवा रायपुर में 152.74 करोड़ का निवेश, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 6.21.10 PM

महतारी वंदन से सरिता के सिलाई हुनर को मिला सहारा

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 2.57.20 PM

कोरबा के दो गांवों में बने बालिका शौचालय, 6,671 निर्माण का लक्ष्य

Editor Editor
October 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार