छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए PM आवासों की सौगात: सक्ती में 2 लाख घरों का गृह प्रवेश
कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकान के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सक्ती में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 लाख नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों का गृह प्रवेश कराया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख अतिरिक्त PM आवासों की बड़ी सौगात दी और सक्ती जिले में नया कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) खोलने की घोषणा की।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
1. आवास योजना की प्रगति और घोषणाएं
- अतिरिक्त आवास: केंद्र सरकार द्वारा 3.65 लाख नए पीएम आवास स्वीकृत किए गए।
- निर्माण की गति: छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन 1,600 से अधिक पीएम आवास बनकर तैयार हो रहे हैं।
- कुल प्रगति: पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11.50 लाख से अधिक पीएम आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
- बस्तर के लिए छूट: बस्तर संभाग में पीएम आवास सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
2. महिला सशक्तिकरण और लखपति दीदी
- लखपति दीदी: राज्य में बिहान व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 13.85 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
- महतारी वंदन योजना: योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से ₹20,000 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
3. ग्रामीण विकास के नए अभियान व नवाचार
- एआई-आधारित जियो-टैग: मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत AI-आधारित जियो-टैग सत्यापन की शुरुआत की गई।
- नए अभियान: ‘धार अपार’ और ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान का शुभारंभ हुआ।
- पारदर्शिता: पंचायतों में विकास कार्यों की निगरानी के लिए बारकोड (Bar-code) प्रणाली शुरू की जा रही है, जिसे स्कैन कर नागरिक कार्यों की जानकारी ले सकेंगे।
- स्कूल व स्वच्छता लक्ष्य: 26 जनवरी 2027 तक राज्य के हर स्कूल में बालिका शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।