Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 24 at 10.21.49 PM
Uncategorized

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स की दूसरी जीत, चक्रधर चैंपियंस ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत की

Editor Editor
October 24, 2026 3 Mins Read
24 Views
0 Comments

न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हराया, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स पर दर्ज की 4-3 की जीत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन पहुंचे मैच देखने, स्टार खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रायपुर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से पराजित किया और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, दिन के पहले मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। लगातार दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने मैच देखने पहुंचे। उन्होंने मुकाबलों के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

शुरुआती बढ़त के बावजूद हार गई संस्कारधानी स्ट्राइकर्स

न्यायधानी नाइट्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले की शुरुआत में स्ट्राइकर्स ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में बदलने में सफल नहीं रही। इसके बाद ओम कुमार यादव ने जीतू हेमला के पास पर गेंद को डिफ्लेक्ट करते हुए गोल दागा और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरुआती बढ़त के बावजूद टीम पेनाल्टी कॉर्नर के मौकों का फायदा नहीं उठा सकी, जिसका खामियाजा उसे आगे चलकर भुगतना पड़ा।

दूसरे क्वार्टर में न्यायधानी नाइट्स ने पलटा मैच

दूसरे क्वार्टर में न्यायधानी नाइट्स ने मुकाबले में जोरदार वापसी की। सुखवेद निर्मलकर ने फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद शादाब अहमद खान ने एक और गोल करते हुए न्यायधानी नाइट्स को बढ़त दिलाई। कुछ ही देर बाद चिराग ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी। पहले हाफ में कई मौकों पर संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का दबदबा दिखाई दिया, लेकिन गोल करने में मिली असफलता के कारण टीम 1-3 से पिछड़ गई।

तीसरे क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने वापसी की कोशिश की। आशीष तानी पूर्ति ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अंतर कम किया। हालांकि, न्यायधानी नाइट्स की ओर से चिराग ने एक बार फिर पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम की बढ़त को दो गोल का कर दिया। अंतिम क्वार्टर में आशीष ने पेनाल्टी कॉर्नर से एक और गोल कर मुकाबले में रोमांच बढ़ाया, लेकिन सोनू के गोल ने न्यायधानी नाइट्स की जीत सुनिश्चित कर दी। इस तरह न्यायधानी नाइट्स ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम किया।

चिराग बने प्लेयर ऑफ द मैच

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए चिराग को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के लिए बेहतरीन खेल दिखाने वाले आशीष तानी पूर्ति को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों सहित मैच के अन्य स्टार परफॉर्मर्स को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

चक्रधर चैंपियंस की सेमीफाइनल की राह मजबूत

दिन के पहले मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया है। चक्रधर चैंपियंस की ओर से परमप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दो गोल दागकर अहम भूमिका निभाई। वहीं, राजधानी रॉयल्स की ओर से रौशन ने गोल किया। लगातार दूसरी हार के बाद राजधानी रॉयल्स के लिए सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब टीम को अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करनी होगी।

रविवार को होंगे दो मुकाबले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स का सामना बैलाडीला बुल्स से होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और मैनपाट टाइटन्स आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबले सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

Tags:

arun saoChhattisgarh Hockey LeagueChhattisgarh SportsHockey Matchhockey tournamentRaipur Sports

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 24 at 2.21.32 PM
Previous

तीन जिलों में बनेंगे छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्र, 2.70 करोड़ मंजूर

WhatsApp Image 2026 10 24 at 10.21.41 PM
Next

राजधानी रॉयल्स को हराकर चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

Next
WhatsApp Image 2026 10 24 at 10.21.41 PM
October 24, 2026

राजधानी रॉयल्स को हराकर चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

Previous
October 24, 2026

तीन जिलों में बनेंगे छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्र, 2.70 करोड़ मंजूर

WhatsApp Image 2026 10 24 at 2.21.32 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 14 at 5.41.15 PM

अरुण साव ने किया पथ विक्रेताओं से संवाद, लाभार्थियों को बांटे चेक

Editor Editor
November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 6.31.16 PM

अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ किया लंच, चाय का भी लिया आनंद

Editor Editor
November 14, 2026
images 35 1

स्वच्छता पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत

Editor Editor
November 12, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 2.46.57 PM

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा देश में प्रथम, रायपुर और बिलासपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान

Editor Editor
November 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार