Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1795259014 f88cf52b0dd045d3a9e2
जोहार छत्तीसगढ़

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति का जलवा, कोसा रेशम और जनजातीय शिल्प बने आकर्षण का केंद्र

Editor Editor
November 21, 2026 2 Mins Read
8 Views
0 Comments

रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्पकला की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। यहां स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की जनजातीय विरासत, पारंपरिक परिधानों और हस्तशिल्प की अनूठी पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है।

इस दौरान संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शित कलाकृतियों, पारंपरिक वस्त्रों, कोसा रेशम और जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों की कलात्मक प्रतिभा और पीढ़ियों से संरक्षित पारंपरिक कौशल की सराहना की।

पवेलियन में कोसा रेशम से बने वस्त्र, पारंपरिक परिधान और हस्तनिर्मित उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ का कोसा रेशम अपनी गुणवत्ता और विशिष्ट बुनाई के लिए जाना जाता है। वहीं जनजातीय जीवनशैली से प्रेरित कलाकृतियां प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, लोकविश्वास और प्रकृति के साथ समुदायों के गहरे जुड़ाव को दर्शा रही हैं।

डॉ. कन्नौजे ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन प्रदेश की कला और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच हैं। इनके माध्यम से स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के साथ नए अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बेलमेटल शिल्प, ढोकरा कला, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प और कोसा वस्त्रों के लिए विशेष पहचान रखता है। इन कलाओं में प्रदेश की जनजातीय परंपराओं, लोकजीवन और प्रकृति के प्रति आस्था की झलक मिलती है। भारत मंडपम में सजा छत्तीसगढ़ पवेलियन न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच दे रहा है, बल्कि पारंपरिक शिल्प से जुड़े समुदायों की आजीविका और आर्थिक सशक्तीकरण की संभावनाओं को भी बढ़ावा दे रहा है।

Tags:

Bharat MandapamChhattisgarh Culturechhattisgarh newsChhattisgarh PavilionChhattisgarh tourismDhokra ArtIndia International Trade FairIndian HandicraftsKosa SilkSanjay KannoujeTraditional handicraftsTribal ArtTribal Heritage

Share Article

Other Articles

20261121160803 training 2
Previous

छत्तीसगढ़ के 5 आदिवासी युवा लेंगे अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड ट्रेनिंग, अमेरिका की संस्था ने किया चयन

WhatsApp Image 2026 11 21 at 6.44.03 PM
Next

चार जिलों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Next
WhatsApp Image 2026 11 21 at 6.44.03 PM
November 21, 2026

चार जिलों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Previous
November 21, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 आदिवासी युवा लेंगे अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड ट्रेनिंग, अमेरिका की संस्था ने किया चयन

20261121160803 training 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 21 at 6.51.26 PM

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन, राष्ट्रीय स्तर के लिए छत्तीसगढ़ के 16 बाल वैज्ञानिक चयनित

Editor Editor
November 21, 2026
WhatsApp Image 2026 11 21 at 6.44.03 PM

चार जिलों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Editor Editor
November 21, 2026
20261121160803 training 2

छत्तीसगढ़ के 5 आदिवासी युवा लेंगे अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड ट्रेनिंग, अमेरिका की संस्था ने किया चयन

Editor Editor
November 21, 2026
211722367678 1767816122 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Editor Editor
November 21, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार